वैशाख पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Vaishakh Purnima Shubh Muhurat 2025
वैशाख पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Vaishakh Purnima 2025 Shubh Muhurat
- वैशाख पूर्णिमा व्रत 12 मई सोमवार को है|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 11 मई रात्रि 08:01 मिनट|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 12 मई रात्रि 10:25 मिनट|
- पूजा का शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 11:51 मिनट से दोपहर 12:45 मिनट|
- स्नान-दान समय – प्रात:काल 04:08 मिनट से प्रात:काल 04:50 मिनट|
- लक्ष्मी पूजा मुहूर्त – रात्रि 11:56 मिनट से रात्रि 12:38 मिनट|
- चंद्रोदय का समय – 06:57 मिनट|
वैशाख पूर्णिमा पूजा विधि Vaishakh Purnima Puja Vidhi
पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में या घर पर ही गंगाजल से स्नान के बाद सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दे. पूजास्थल में भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी जी की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराये. प्रतिमा के सामने धूप-दीप जलाकर पीले फल-फूल, पंचामृत, केले और नैवेद्य अर्पित करे. वैशाख पूर्णिमा के शुभ दिन तुलसी की पूजा करें। अंत में सत्यनारायण व्रत कथा पढ़कर आरती करे. रात्रि में चंद्रोदय के बाद चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न करे.
वैशाख पूर्णिमा उपाय Vaishakh Purnima Upay
- वैशाख पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने पर सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती हैं।
- पूर्णिमा की रात तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक को कर्ज व आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
- वैशाख पूर्णिमा के दिन तुलसी में लाल रंग का कलावा बांधें और तुलसी में कच्चा दूध अर्पित करें इससे मनोकामना पूरी होती है|
- आज के दिन जरूरतमंदो को अन्न, वस्त्र, फल, जल, दूध, चावल, जूते और छाता का दान शुभ होता है|