वैशाख अमावस्या कब है 2025 Vaishakh Amavasya 2025 Date

अमावस्या सुख समृद्धि उपाय Amavasya Upay 2025

Vaishakh Amavasya 2025 DateVaishakh Amavasya 2025 Date शास्त्रों में अमावस्या तिथि का खास महत्व है वैशाख माह में आने वाली अमावस्या वैशाख अमावस्या कहलाती है. अमावस्या पवित्र नदी में स्नान-दान पितरों के तर्पण और ज्योतिष उपाय की दृष्टि से अधिक फलदायी मानी जाती है. इस दिन विधिवत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है. आइये जानते है साल 2025 में वैशाख मास की अमावस्या कब है, शुभ योग, पूजा व स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

वैशाख अमावस्या शुभ मुहूर्त 2025 Vaishakh Amavasya 2025 Date

  1. साल 2025 में वैशाख अमावस्या 27 अप्रैल रविवार को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 27 अप्रैल प्रात:काल 04:49 मिनट|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त – 28 अप्रैल प्रातःकाल 01:00 मिनट|
  4. स्नान दान मुहूर्त – प्रातःकाल 4:17 मिनट से प्रातःकाल 5:00 बजे|
  5. अभिजीत मुहूर्त- प्रातःकाल 11:53 मिनट से दोपहर 12:45 मिनट|
  6. चर मुहूर्त – प्रातःकाल 07:23 मिनट से प्रातःकाल 09:01 मिनट|
  7. लाभ मुहूर्त – 09:01 मिनट से प्रातःकाल 10:40 मिनट|
  8. अमृत मुहूर्त – प्रातःकाल 10:40 मिनट से दोपहर 12:19 मिनट|

वैशाख अमावस्या शुभ योग 2025 Vaishakh Amavasya Yog 2025

इस साल वैशाख अमावस्या बेहद खास है क्योंकि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग क्क संयोग बनेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 44 मिनट से पूरे दिन रहेगा. इस योग में कोई भी कार्य शुभ फल प्रदान करता है.

वैशाख अमावस्या विधि Vaishakh Amavasya Pooja Vidhi

अमावस्या के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें फिर सूर्य देव को जल अर्पित करें. इसके बाद घर के मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के आगे देसी घी का दीपक लगाएं और उनकी पूजा अर्चना करें. शाम के समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना व मंत्रों का जप करें. व्रत के बाद जरूरतमंदों को भोजन और अपनी क्षमता अनुसार दान दक्षिणा दें.

वैशाख अमावस्या उपाय Vaishakh Amavasya Upay

  1. अमावस्या के दिन तुलसी की माला से 108 बार गायत्री मन्त्र का जाप करना चाहिए.
  2. अमावस्या की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दिया जलाना शुभ होता है.
  3. इस दिन चावल, तिल, वस्त्र, गुड़, और आटा दान करने से शनि और चंद्र से जुड़े दोष दूर होते है.
  4. अमावस्या के दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर दूध और दही से अभिषेक करना शुभ होता है.
error: