उत्पन्ना एकादशी शुभ मुहूर्त Utpanna Ekadashi Shubh Muhurat 2025
उत्पन्ना एकादशी कब है 2025 Utpanna Ekadashi Date Time 2025
- साल 2025 में उत्पन्ना एकादशी का व्रत 15 नवंबर को रखा जायेगा|
- एकादशी तिथि शुरुआत – 15 नवंबर प्रातःकाल 12:49 मिनट|
- एकादशी तिथि समापन – 16 नवंबर प्रातःकाल 02:37 मिनट|
- पूजा का अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:44 मिनट से दोपहर 12:27 मिनट|
- पारण का समय – 16 नवंबर दोपहर 01:10 मिनट से सायंकाल 03:18 मिनट|
- हरि वासर समाप्ति – प्रातःकाल 09:09 मिनट|
उत्पन्ना एकादशी पूजा विधि Utpanna Ekadashi Vrat puja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार एकादशी के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए. पूजास्थल पर एक साफ चौकी में भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित कर धूप दीप जलाये और भगवान विष्णु को चन्दन का तिलक कर पीले फल-फूल व नैवेद्य अर्पण करे. पूजा में विष्णु मंत्रो का जाप करे. उत्पन्ना एकादशी व्रत कथा पढ़े या सुने अंत में आरती कर अगले दिन व्रत का पारण कर व्रत खोलना चाहिए|
उत्पन्ना एकादशी उपाय Utpanna Ekadashi Upay 2025
- उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान् विष्णु की पूजा कर गेंदे के फूल अर्पित करें।
- उत्पन्ना एकादशी के दिन सुबह – शाम तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाकर लक्ष्मी चालीसा का पाठ करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है|
- उत्पन्ना एकादशी पर भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें और तुलसी का पत्ता डालकर दूध का भोग लगाएं। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते है|