फाल्गुन अमावस्या 2023 Amavasya 2023 Date Time
फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023 Amavasya February 2023 Date
- साल 2023 में फाल्गुन अमावस्या 20 फरवरी सोमवार को है|
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 19 फरवरी 04:18 मिनट पर|
- अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 20 फरवरी 12:35 मिनट पर|
- आइये जानते है सोमवती अमावस्या के दिन किन वस्तुओ का दान करना चाहिए|
वस्त्र का दान Somvati Amavasya Upay
शास्त्रों के अनुसार सोमवती अमावस्या के दिन पितरो के निमित वस्त्र का दान करना शुभ होता है. गरूड़ पुराण में बताया गया है. सोमवती अमावस्या पर अपने पितरों के लिए वस्त्रों का दान जैसे धोती और गमछा अदि का दान करने से पितरो का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
भूखे को भोजन कराएं Somvati Amavasya Upay
अमावस्या तिथि पितरो कि तिथि मानी जाती है पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन भूखे को भोजन करना चाहिए. जरूरतमंद को तिल के लड्डू, तेल अनाज का दान करने से पितृ प्रसन्न होते है. इस दिन मछलिओं को आटे कि गोलिया बनाकर खिलानी चाहिए.
दूध और चावल का दान Somvati Amavasya Upay
पितरों को प्रसन्न करने के लिए अमावस्या के दिन चंद्रमा से जुड़ी चीजें जैसे- दूध या चावल का दान कर सकते हैं. इस दान से नाराज पितर भी खुश होते हैं और उनका आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है साथ ही वंश की वृद्धि होती है.
काले तिल का दान Somvati Amavasya Upay
आमवस्या के दिन स्नान के बाद आप अपने पितरों को ध्यान करते हुए काले तिल का दान करना चाहिए. इस दिन अन्य वस्तुएं के साथ तिल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन आप जो वस्तुएं दान करते है पितरों को प्राप्त होती हैं.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.
भूमि दान Somvati Amavasya Upay
यदि आप क्षमतावान और संपन्न हैं तो पितरों को प्रसन्न करने के लिए अमावस्या के दिन भूमि का दान करना चाहिए. शास्त्रों के अनुसार भूमि दान महादान माना जाता है.