नवरात्री घटस्थापना मुहूर्त Navratri Durga Puja
शारदीय नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2024 Shardiya Navratri 2024 Muhurat
- साल 2024 में शारदीय नवरात्रि की शुरुवात 3 अक्टूबर गुरुवार से हो रही है|
- प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 3 अक्टूबर प्रातःकाल 12:18 मिनट पर|
- प्रतिपदा तिथि समाप्त – 4 अक्टूबर प्रातःकाल 02:58 मिनट पर|
- घटस्थापना प्रातःकाल मुहूर्त – 3 अक्टूबर प्रातःकाल 06:15 मिनट से प्रातःकाल 07:22 मिनट|
- घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – प्रातःकाल 11:46 मिनट से दोपहर 12:33 मिनट तक|
शारदीय नवरात्रि अष्टमी नवमी तिथियां Shardiya Navratri Dates 2024
- 10 अक्टूबर महाष्टमी, मां महागौरी, कन्या पूजा
- 11 अक्टूबर महानवमी, मां सिद्धिदात्री,
- 12 अक्टूबर विजयादशमी, दशहरा, नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन
शारदीय नवरात्रि पारण 2024 Shardiya Navratri Parana
पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि का व्रत का पारण 12 अक्टूबर को सुबह 10:58 मिनट के बाद किया जाएगा. नवरात्रि पारण के लिए सबसे उपयुक्त समय नवमी की समाप्ति के बाद जब दशमी तिथि प्रचलित हो को माना गया है.
नवरात्रि पूजा विधि Shardiya Navratri Puja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। अब एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर वहां पहले स्वास्तिक का चिह्न बनाएं। फिर रोली और अक्षत से टीका करें और फिर माता की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद विधि विधान से माता की पूजा करें। पूजास्थल में कलश स्थापना करे साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि कलश हमेशा ईशान कोण में स्थापित करें। कलश में अशोक के पत्ते लगाकर इसके उपपर चुनरी लपेटकर एक नारियल स्थापित करे. अब अम्बे मां का आह्वान करें और दीपक जलाकर विधिवत पूजा करें।