नवरात्री शुभ मुहूर्त 2024 Navratri Durga Puja Muhurat 2024
Shardiya Navratri Kab Hai 2024 आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि शुरू होते है. शास्त्रों में शारदीय नवरात्री बेहद विशेष मानी जाती है इसे दुर्गा पूजा भी कहते है पहले दिन घट या कलश स्थापना कर 9 दिनों तक माँ दुर्गा के 9 रूपों का पूजन किया जाता है ज्योतिष अनुसार हर बार की तरह इस बार भी नवरात्री की प्रतिपदा तिथि को लेकर लोगो में कन्फ्यूजन बना हुआ है आइये जानते है साल 2024 में नवरात्री कब से शुरू है, नवरात्री व्रत की संपूर्ण तिथियां, कलश स्थापना की सामग्री, कलश स्थापना मुहूर्त और इसकी पूजा विधि क्या है |
शारदीय नवरात्री कलश या घटस्थापना मुहूर्त 2024 Shardiya Navratri 2024 Muhurat
- साल 2024 में शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर गुरुवार से 12 अक्टूबर शनिवार तक चलेगा
- प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 3 अक्टूबर प्रातःकाल 12:18 मिनट पर
- प्रतिपदा तिथि समाप्त – 4 अक्टूबर प्रातःकाल 02:58 मिनट पर
- घटस्थापना मुहूर्त – 3 अक्टूबर प्रातःकाल 06:15 मिनट से दोपहर 07:22 मिनट तक
- घटस्थापना अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:46 मिनट से दोपहर 12:33 मिनट तक
शारदीय नवरात्री संपूर्ण व्रत तिथियां Shardiya Navratri Dates 2024
- 3 अक्टूबर प्रतिपदा तिथि घटस्थापना, मां शैलपुत्री
- 4 अक्टूबर द्वितीया मां ब्रह्मचारिणी
- 5 अक्टूबर तृतीया मां चन्द्रघण्टा
- 6 अक्टूबर तृतीया
- 7 अक्टूबर चतुर्थी मां कूष्माण्डा
- 8 अक्टूबर पंचमी मां स्कंदमाता
- 9 अक्टूबर षष्ठी मां कात्यायनी
- 10 अक्टूबर सप्तमी मां कालरात्रि
- 11 अक्टूबर अष्टमी महाष्टमी, मां महागौरी, कन्या पूजा
- 12 अक्टूबर नवमी महानवमी, मां सिद्धिदात्री, विजयादशमी, दशहरा, नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन
कलश स्थापना विधि Shardiya Navratri 2024 Kalash Sthapana
शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन कलश या घटस्थापना के लिए साधक को सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करनी चाहिए. सबसे पहले मिट्टी के बर्तन में सप्त धान्य बो ले. एक कलश में जल भरकर उसमे रोली से स्वस्तिक बनाकर कलश में कलावा बांधे। कलश में अशोक या आम के पत्ते रखकर कलश के अंदर सिक्का और सुपारी डाल ले अब कलश को सप्तधान्य वाले बर्तन के उपपर रख दे. इसके बाद एक नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर स्थापित करे और नौ दिनों तक मा की विधिवत पूजा करे.
कलश स्थापना की सामग्री Kalash Sthapana Samagri
नवरात्रो में कलश स्थापना के लिए सप्त धान्य यानि 7 तरह के अनाज, मिट्टी का एक बर्तन, मिट्टी, कलश, गंगाजल या सादा जल, आम या अशोक के पत्ते, सुपारी, जटा वाला नारियल, अक्षत, लाल वस्त्र और लाल पुष्प की आवस्यकता होती है.