शारदीय नवरात्री 2024 Shardiya Navratri 2024
Shardiya Navratri Date Time 2024 शारदीय नवरात्रि की शुरुवात आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है. शारदीय नवरात्रो का समापन विजयादशमी दशहरे के दिन किया जाता है. मान्यताओं के अनुसार हर साल मां दुर्गा का आगमन किसी विशेष सवारी पर होता है जिसका विशेष महत्व और खास होता है. पहले दिन कलश स्थापना के साथ 9 दिनों के नवरात्रे शुरू होते है. इस साल शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 3 अक्टूबर दिन गुरुवार से हो रहा है. आइये जानते है साल 2024 नवरात्रो में कलश स्थापना शुभ मुहूर्त, नवरात्रो में मां दुर्गा का वाहन और इस बार माँ की सवारी भक्तों को क्या विशेष संकेत दे रही है|
शारदीय नवरात्री शुभ मुहूर्त 2024 Shardiya Navratri 2024 Muhurat
- साल 2024 में शारदीय नवरात्रि की शुरुवात 3 अक्टूबर गुरुवार से हो रही है|
- प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 3 अक्टूबर प्रातःकाल 12:18 मिनट पर|
- प्रतिपदा तिथि समाप्त – 4 अक्टूबर प्रातःकाल 02:58 मिनट पर|
- घटस्थापना प्रातःकाल मुहूर्त – 3 अक्टूबर प्रातःकाल 06:15 मिनट से प्रातःकाल 07:22 मिनट तक|
- घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – प्रातःकाल 11:46 मिनट से दोपहर 12:33 मिनट तक|
- दुर्गा अष्टमी होगी – 10 अक्टूबर
- दुर्गा नवमी होगी – 11 अक्टूबर
- विजयादशमी दशहरा, नवरात्रि पारण होगा – 12 अक्टूबर
क्या होगी माँ के आगमन की सवारी और संकेत Shardiya Navratri Wahan
मां दुर्गा के आगमन या विदाई का वाहन दिन के अनुसार तय होता है। इसलिए हर बार माता रानी की सवारी अलग-अलग होती है। इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। ऐसे में माता रानी का वाहन पालकी रहेगी। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा जब धरती पर पालकी में विराजमान होकर आती हैं तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता है। यह अर्थव्यवस्था में गिरावट, व्यापार में मंदी, देश-दुनिया के लिए अशुभ होता है|
माँ के अलग-अलग वाहन के संकेत Shardiya Navratri Wahan
शास्त्रों केअनुसार माता रानी का पालकी पर आना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। घोड़े पर आना भी शुभ नहीं होता है। नवरात्रो में यदि माता रानी हाथी पर आती है तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इसके अलावा नाव पर आना भी बेहद शुभ होता है।