शनि जयंती शुभ संयोग Shani jayanti Shubh yog 2025
Shani Jayanti Kab Hai 2025 शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन न्याय के देवता शनिदेव का अवतरण हुआ था. इसीलिए हर साल ज्येष्ठ अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है. मान्यता है की इस दिन शनि देव की पूजा करने से शनि दोषो से मुक्ति मिलती है. इस साल शनि जयंती बेहद शुभ है क्योकि इस दिन खास संयोग बन रहे है आइए जानते हैं साल 2025 में शनि जयंती कब है, पूजा का मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किन कार्यो को नहीं करना चाहिए.
शनि जयंती शुभ मुहूर्त 2025 Shani Amavasya 2025 Date
- साल 2025 में शनि जयंती 27 मई मंगलवार मनाई जाएगी.
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 26 मई दोपहर 12:11 मिनट.
- अमावस्या तिथि समाप्त – 27 मई सुबह 08:31 मिनट.
- पूजा का अभिजीत मुहूर्त – 11:51 मिनट से 12:46 मिनट.
- गोधूलि पूजा का शुभ मुहूर्त – 07:11 मिनट से 07:31 मिनट.
- इस दिन सुकर्मा योग, सर्वारत सिद्धि योग और शिव वास का संयोग बनेगा
शनि जयंती पूजा विधि Shani Amavasya Pooja Vidhi
शनि जयंती पर प्रातःकाल स्नान के बाद शनि मंदिर जाकर शनिदेव की विधिवत पूजा करनी चाहिए. प्रतिमा को प्रणाम करते हुए सरसों के तेल से अभिषेक करें। इसके बाद उन्हें काले तिल, उड़द की दाल, नीले फूल और नीले वस्त्र अर्पित करते हुए तेल का दीपक जलाएं और ऊँ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जप करे. अंत में आरती करे और जरूरतमंदों को शनि से सम्बंधित चीजों का दान करें।
शनि जयंती नियम Shani Dev Puja Niyam
- मान्यता है की शनि जयंती के दिन कुछ विशेष नियम का पालन किया जाय तो शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।
- इस दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए।
- आज के दिन किसी गरीब, कमजोर, या जरूरतमंद का अपमान नहीं करना चाहिए.
- शनि जयंती के दिन बाल और नाखून काटना अशुभ माना जाता है.
- शनी जयंती पर तेल का दान करते समय ध्यान रखे की तेल हमेशा शुद्ध ही दान करें.