रक्षाबंधन सही तारीख 2023 Rakhi Kab Ki Hai 2023
रक्षाबंधन 30 या 31 अगस्त कब Raksha Bandhan 2023
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार सावन मास की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10:58 मिनट से प्रारंभ होगी और 31 अगस्त को सुबह 07:05 मिनट पर समाप्त होगी. इस बार 30 अगस्त को पूरे दिन भद्रा होने के कारण रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त 2 दिन को मनाया जाएगा.
रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त 2023 Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat
- रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त 2023 रात 09:01 से 31 अगस्त सुबह 07:05 तक रहेगा.
- लेकिन 31 अगस्त को सावन पूर्णिमा सुबह 07: 05 मिनट तक है, इस समय भद्रा काल नहीं है.
- इस वजह से 31 अगस्त को बहनें भाई को राखी बांध सकती है.
- इस तरह साल 2023 में 30 और 31 अगस्त दोनों दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा.
भद्राकाल का समय Bhadra Kaal Time 2023
- रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा के दिन भद्रा रहित मुहूर्त में ही मनाना चाहिए।
- इस साल 30 अगस्त के दिन भद्रा सुबह 10:58 मिनट से प्रारम्भ होगी|
- वही भद्रा का समापन रात 09:01 मिनट पर होगा|
- भद्रा पुंछ का समय होगा सायंकाल 05:30 मिनट से सायंकाल 06:31 मिनट तक|
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.
रक्षाबंधन विधि Rakshabandhan Vidhi
धार्मिक मान्यता अनुसार रक्षाबंधन के दिन सुबह उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। इसके बाद चावल के आटे का चौक पूरकर पुजस्थल पर कलश की स्थापना करें। बहने पूजा की थाली तैयार कर उसमे दीप जलाएं, राखियां, सुपारी या गोला और मिठाई रखें। इसके बाद शुभ मुहूर्त में भाई को आसान पर बिठाएं। राखी बांधते समय भाई का मुँह पूर्व दिशा की ओर होना शुभ होता है। अब सबसे पहले भाई का टीका कर उनके दाहिने हाथ पर रक्षा सूत्र बांधें। राखी बांधने के बाद भाई की आरती करे और उन्हें मिठाई खिलाएं। इसके बाद सुपारी या गोला भाई को भेंट करे.