रक्षाबंधन भद्राकाल का समय Rakhi 2025 Bhadrakaal Ka Samay
रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त 2025 Raksha Bandhan 2025 Shubh Muhurat
- ज्योतिष अनुसार साल 2025 में रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त शनिवार को मनाया जायेगा|
- श्रावण मास की पूर्णिमा प्रारम्भ – 8 अगस्त दोपहर 02:12 मिनट|
- श्रावण मास की पूर्णिमा समाप्त – 9 अगस्त दोपहर 01:24 मिनट|
- भद्रा प्रारम्भ – 8 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 02:12 मिनट|
- भद्रा समाप्त – 9 अगस्त सुबह 01:52 मिनट|
- रक्षा बन्धन अनुष्ठान का समय – 9 अगस्त प्रातःकाल 05:47 मिनट से दोपहर 01:24 मिनट तक|
- अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:53 मिनट|
रक्षाबंधन पूजा-विधि Raksha Bandhan Puja Vidhi
रक्षाबंधन के दिन सुबह स्नान के बाद पूजा की थाल सजाकर अपने ईष्ट देवी देवता की पूजा करे. शास्त्रों की मान्यता अनुसार भाई को राखी बांधने से पहले गणेश जी और भगवान् श्री कृष्ण को राखी अर्पित करनी चाहिए. इसके बाद शुभ मुहूर्त में भाई का तिलक कर उनकी दाहिनी कलाई पर राखी बांधे इसके बाद आरती करे और भाई का मुंह मीठा कर उनकी दीर्घायु की कामना करे.
राखी बांधते समय क्या ध्यान रखे Raksha Bandhan 2025
- शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन का त्यौहार हमेशा भद्रा रहित मुहूर्त में ही मनाना चाहिए.
- राखी कभी भी राहुकाल और भद्राकाल में नहीं बांधनी चाहिए.
- राखी बांधते समय बहन को भाई की कलाई पर तीन गांठें बांधनी चाहिए.
- भाई का तिलक करते समय उनका मुँह दक्षिण दिशा की ओर ना होकर पूर्व या पश्चिम दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है।
- राखी हमेशा दाहिनी कलाई पर बांधनी चाहिए.