पूर्णिमा व्रत पूजा विधि Magh Purnima Puja Vidhi
माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Magh Purnima 2025 Shubh Muhurat
- साल 2025 में माघ पूर्णिमा का व्रत 12 फरवरी बुधवार को रखा जायेगा|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 11 फरवरी सायंकाल 06:55 मिनट|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 12 फरवरी सायंकाल 07:22 मिनट|
- चंद्रोदय समय – शाम 06.23 मिनट|
- पूजा का शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 07:02 मिनट से प्रातःकाल 09.49 मिनट|
- लक्ष्मी पूजा मुहूर्त – रात्रि 12:09 मिनट से रात्रि 01:01 मिनट|
माघ पूर्णिमा पूजा विधि Magh Purnima Puja Vidhi
पूर्णिमा के दिन प्रात: काल पवित्र नदी या घर पर स्नान के बाद स्नान के बाद पूजा स्थल में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा को पंचामृत से अभिषेक कराकर वस्त्र, धूप-दीप, फल-फूल, नैवेद्य अर्पित करे इसके बाद भगवन विष्णु के मंत्रो का जाप कर आरती करे व्रत कथा पढ़े. रात्रि में चंद्रोदय के बाद ऊँ सों सोमाय नम: मंत्र का जाप कर चन्द्रमा को अर्घ्य दे और व्रत का पारण करे|
माघ पूर्णिमा क्या दान करे Magh Purnima Daan
शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा के दिन दान करने का बहुत महत्व है. मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इस दिन दान में तिल, घी, शक्कर, चावल, वस्त्र, अन्न, गुड़, और कंबल का दान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. साथ ही आज के दिन गौ दान करना भी बहुत फलदायी माना जाता है.