पितृ पक्ष श्राद्ध पक्ष कब से शुरू है Pitru Paksh Shraddh 2023 Dates

पितृ पक्ष कब से कब तक है Pitru Paksh Starting Date 2023

Pitru Paksh Shraddh 2023 DatesPitru Paksh Shraddh 2023 Dates शास्त्रों के अनुसार पितृपक्ष पितरों को समर्पित है। इस दौरान पितरों की पूजा और पिंडदान का विशेष महत्व बताया गया है। पंचांग के अनुसार पितृपक्ष की शुरुआत भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से होती है और अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर इसका समापन होता है। यह एक महत्वपूर्ण पक्ष है जिसे श्राद्ध पक्ष भी कहते है मान्यता है की पितृ पक्ष में दान पुण्य और पितृ तर्पण करने पर पितरो का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दौरान कुछ विशेष नियमो का पालन करना चाहिए। आइये जानते है 2023 में पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष कब से कब तक है, महत्वपूर्ण तिथियां, महत्व और पितृ पक्ष में क्या करे क्या न करे|

श्राद्ध पक्ष की महत्वपूर्ण तिथियां 2023 Pitru Paksh dates 2023

साल 2023 में पितृ पक्ष का आरम्भ 29 सितंबर 2023 से हो रहा है जिसका समापन 14 अक्टूबर के दिन सर्वपित्र अमावस्या पर होगा. इसी दिन पितृ विसर्जन किया जाएगा| आइये जानते है पितृपक्ष 2023 की प्रमुख तिथियां क्या- क्या होंगी.

  1. 29 सितंबर 2023 शुक्रवार – पूर्णिमा श्राद्ध, प्रतिपदा श्राद्ध
  2. 30 सितंबर 2023 शनिवार – द्वितीया श्राद्ध
  3. 01 अक्टूबर 2023 रविवार  – तृतीया श्राद्ध
  4. 02 अक्टूबर 2023 सोमवार – चतुर्थी श्राद्ध
  5. 03 अक्टूबर 2023 मंगलवार – पंचमी श्राद्ध
  6. 04 अक्टूबर 2023 बुधवार – षष्ठी श्राद्ध

  1. 05 अक्टूबर 2023 गुरुवार – सप्तमी श्राद्ध
  2. 06 अक्टूबर 2023 शुक्रवार – अष्टमी श्राद्ध
  3. 07 अक्टूबर 2023 शनिवार – नवमी श्राद्ध
  4. 08 अक्टूबर 2023 रविवार – दशमी श्राद्ध
  5. 09 अक्टूबर 2023 सोमवार – एकादशी श्राद्ध
  6. 11 अक्टूबर 2023 बुधवार – द्वादशी श्राद्ध
  7. 12 अक्टूबर 2023 गुरुवार – त्रयोदशी श्राद्ध
  8. 13 अक्टूबर 2023 शुक्रवार – चतुर्दशी श्राद्ध
  9. 14 अक्टूबर 2023 शनिवार – सर्व पितृ अमावस्या

पितृ पक्ष का महत्व Pitru Paksh Importance

शास्त्रों में ऐसी मान्यता है की पितृ पक्ष के दौरान पितृ गण धरती पर ही रहते है ऐसे में यदि इस समय उनका श्राद्ध और तर्पण पूरे विधि-विधान से किया जाता है तो उनकी आत्मा को शांति मिलती है और वह अपना आशीर्वाद देकर वापस जाते हैं. यह पक्ष विशेष रूप से पितरों के लिए ही बनाया गया है। इसीलिए पितृपक्ष में पितरों का तर्पण और श्राद्ध करने का विशेष महत्व है।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

पितृ पक्ष में क्या करे क्या ना करे Pitru Paksh Kya kare kya na kare

  1. मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए
  2. श्राद्धपक्ष के दौरान मसूर की दाल, धतूरा, अलसी, कुलथी इन दालों का प्रयोग वर्जित बताया गया है।
  3. इस दौरान तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए|
  4. मान्यता है की इस दौरान पितृ किसी भी रूप में आकर भोग ग्रहण करते है ऐसे में घर पर आए किसी जीव, व्यक्ति या जरूरतमंद का अपमान ना करे बल्कि उन्हें भोजन पानी देना चाहिए।
  5. इस समय पितृ धरती पर रहते हैं। इसीलिए पितृ पक्ष में पित्तरों का तर्पण, श्राद्ध कर्म और दान आदि करना चाहिए|
  6. पितृ पक्ष में गाय, कुत्ते और कौए को भोजन कराना चाहिए।
error: