फाल्गुन अमावस्या कब है 2025 Phalgun Amavasya 2025 Date

अमावस्या सुख समृद्धि उपाय Amavasya Upay 2025

Phalgun Amavasya 2025 DatePhalgun Amavasya 2025 Date प्रत्येक माह की 15वीं तिथि के दिन अमावस्या आती है इस दिन पितरों का तर्पण करना बहुत ही फलदायी माना गया है. शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन अमावस्या पवित्र नदी में स्नान-दान पितरों के तर्पण और ज्योतिष उपाय की दृष्टि से अधिक फलदायी मानी जाती है. इस दिन विधिवत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है. आइये जानते है साल 2025 में फाल्गुन मास की अमावस्या कब है, शुभ योग, पूजा व स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त 2025 Phalgun Amavasya 2025 Date

  1. साल 2025 में फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी को होगी|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 27 फ़रवरी प्रातःकाल 08:54 मिनट|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी – 28 फ़रवरी प्रातःकाल 06:14 मिनट|
  4. स्नान दान मुहूर्त – प्रातःकाल 05:08 मिनट से प्रातःकाल 05:58 मिनट|
  5. अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:11 मिनट से दोपहर 12:57 मिनट|

फाल्गुन अमावस्या शुभ योग 2025 Phalgun Amavasya Yog 2025

इस बार की फाल्गुन अमावस्या बेहद खास है क्योंकि इस दिन दो शुभ योग बन रहे है। पहला शिव योग और दूसरा सिद्ध योग। शिव योग प्रात:काल से लेकर रात 11:41 मिनट तक है इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र भी रहेगा जो प्रात:काल से लेकर दोपहर 03:43 मिनट तक होगा.

फाल्गुन अमावस्या विधि Phalgun Amavasya Pooja Vidhi

अमावस्या के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर पवित्र नदी में स्नान करें या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करना चाहिए. उसके बाद भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करें. फिर अपने घर के मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के आगे देसी घी का दीपक लगाएं और उनकी पूजा अर्चना करें. शाम के समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना व मंत्रों का जप करें. व्रत के बाद जरूरतमंदों को भोजन और अपनी क्षमता अनुसार दान दक्षिणा दें.

फाल्गुन अमावस्या उपाय Phalgun Amavasya upay

  1. शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन अमावस्या के दिन घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है.
  2. माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अमावस्या की सुबह पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें।
  3. इस दिन घी के दीपक में लौंग डालकर जलाने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
  4. इस दिन 108 बार तुलसी की माला से गायत्री मंत्र का जाप करना शुभ होता है|
  5. इस दिन पशुओं पक्षियों को दान पानी देना शुभ होता है.
error: