नागपंचमी 2025 जुलाई में कब है Nag Panchami July 2025

नाग पंचमी पूजा विधि Nag Panchami Upay 2025

Nag Panchami July 2025 हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन माह शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। नाग पंचमी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन नाग देवता की पूजा कर उन्हें दूध से स्नान कराया जाता है। मान्यता है की इस दिन काल सर्प दोष निवारण के लिए किये गए उपाय लाभकारी होते है. आइये जानते है साल 2025 में जुलाई के महीने में नाग पंचमी कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करे क्या ना करे|

नाग पंचमी शुभ मुहूर्त 2025 Nag Panchami 2025 Date

  1. साल 2025 में नाग पंचमी का त्यौहार 29 जुलाई मंगलवार को मनाया जायेगा|
  2. पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – 28 जुलाई रात्रि 11:24 मिनट|
  3. पञ्चमी तिथि समाप्त – 30 जुलाई प्रातःकाल 12:46 मिनट|
  4. पूजा का शुभ मूहूर्त – प्रातःकाल 05:41 मिनट से प्रातःकाल 08:23 मिनट तक|

नाग पंचमी पूजा विधि Nag Panchami Puja Vidhi 

नाग पंचमी के दिन प्रातः स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजास्थल में भगवन शिव और एक चौकी पर नागदेव का चित्र या प्रतिमा स्थापित करे. इसके बाद जल में कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर उनका अभिषेक करे इसके बाद हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा करें। पूजा के बाद आरती कर नागपंचमी व्रत कथा पढ़े या सुनें।

नाग पंचमी क्या करे क्या ना करे Nag Panchami Importance

  • नाग पंचमी के दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा कर व्रत करना शुभ होता है.
  • नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध, मिठाई और फूल चढ़ाने चाहिए.
  • नाग पंचमी के दिन नाग देवता का पूजा से कुंडली में राहु केतु की दशा में लाभ मिलता है.
  • नाग देवता को दूध पीतल के लोटे से नहीं बल्कि तांबे के लोटे से चढ़ाना शुभ माना गया है.
  • नाग पंचमी के दिन पेड़ों को काटने से बचना चाहिए.
  • इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान करना शुभ माना गया है।
error: