X

नागपंचमी शुभ मुहूर्त 2024 Nag Panchami Date Time 2024

नाग पंचमी पूजा विधि Nag panchami Upay 2024

Nag Panchami Date Time 2024  पंचांग के अनुसार हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. वैसे तो हर महीने की पंचमी तिथि नाग देवता को समर्पित है. लेकिन श्रवण मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की नाग पंचमी भगवन शिव और नाग देवता की पूजा के लिए विशेष मानी जाती है. सावन का महीना भगवन शिव का प्रिय माह है और भगवान् शिव नाग को अपने गले में धारण किये रहते है जिस कारण इस माह में नागो की पूजा करने से भगवन शिव प्रसन्न होते है. आइये जानते है साल 2024 में सावन नाग पंचमी कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करे क्या ना करे |

नाग पंचमी शुभ मुहूर्त 2024 Nag panchami 2024 Date

  1. साल 2024 में नाग पंचमी का त्यौहार 9 अगस्त शुक्रवार को मनाया जायेगा|
  2. पूजा का शुभ मूहूर्त होगा – 21 अगस्त प्रातःकाल 05:47 मिनट से प्रातःकाल 08:27 मिनट तक|
  3. पञ्चमी तिथि प्रारम्भ होगी – 9 अगस्त प्रातःकाल 12:36 मिनट पर |
  4. पञ्चमी तिथि समाप्त होगी – 10 अगस्त प्रातःकाल 03:14 मिनट पर |

नाग पंचमी पूजा विधि Nag panchami puja vidhi

धार्मिक मान्यता अनुसार नाग पंचमी के दिन अनंत, वासुकि, महापद्म नाग अष्टकों की पूजा की जाती है इस दिन प्रातः स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजास्थल में एक चौकी पर नागदेव का चित्र या प्रतिमा या चित्र स्थापित करे अब सबसे पहले जल में कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर उनका अभिषेक करे इसके बाद हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा करें। पूजा के बाद आरती कर नागपंचमी व्रत कथा पढ़े या सुनें।

नागपंचमी नियम Nag Panchami Niyam

  1. प्राचीन कथाओ के अनुसार नागों को पाताल लोक का स्वामी माना गया है इन्हे क्षेत्रपाल भी कहा जाता है ऐसे में नागपंचमी के दिन भूमि खोदने से जुड़े कोई भी कार्य नहीं करने चाहिए.
  2. नाग पंचमी के दिन भगवन शिव के साथ नागो की पूजा कर उन्हें दूध अर्पित करना चाहिए.
  3. नागपंचमी के दिन धरती पर हल चलाना वर्जित होता है.
  4. इस दिन सिलाई आदि के कार्य भी नहीं करने चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

नाग पंचमी उपाय Nag panchami upay

  1. नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा करे और उन्हें दूध, मिठाई और फल अर्पित करें।
  2. इस दिन भगवान शिव को बेलपत्र जरूर अर्पित करने चाहिए.
  3. नाग पंचमी के दिन नागो के दर्शन करना और कच्चे दूध से उनका अभिषेक करना शुभ होता है.
  4. कुंडली में कालसर्प दोष है तो इस दिन रूद्राभिषेक कराना चाहिए.
  5. मान्यता है की नाग पंचमी के दिन कालसर्प योग से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव को चांदी के नाग और नागिन का जोड़ा चढ़ाना चाहिए.
Related Post