नाग पंचमी पर राशि अनुसार करें उपाय Nag Panchami 2021 Rashianusar Upay

नाग पंचमी उपाय Nag Panchami Upay 2021

Nag Panchami 2021 Nag Panchami 2021  सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है नाग पंचमी के दिन नाग देवताओं की पूजा की जाती है। इस साल यह पर 13 अगस्त को मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि नाग पंचमी के दिन अगर कोई व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार उपाय करता है तो उसे समस्त प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। आज हम आपको बताएँगे सभी 12 राशियों के अनुसार नाग पंचमी के दिन किये जाने वाले उपायों के बारे में तो आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन राशि अनुसार कौन से उपाय आपको करने चाहिए।

मेष राशि

Nag Panchami 2021  – ज्योतिष अनुसार मेष राशि के जातकों को नाग पंचमी के दिन रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करना चाहिए। वही जिन जातको को राहु की पीड़ा है। उन्हें नाग पंचमी पर रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करने से राहु की पीड़ा से मुक्ति मिलती है।

वृष राशि

ज्योतिष अनुसार इस राशि के लोगो को नागपंचमी के दिन भगवन शिव की पूजा और रूद्राभिषेक करना चाहिए इससे आपको राहु- केतु के दोषो का प्रभाव कम होगा।

मिथुन राशि

ज्योतिष अनुसार मिथुन राशि के लोगो को नाग पंचमी के दिन मूली का दान करना चाहिए इससे इस राशि के लोगो के ऊपर से अशुभ ग्रहों की बाधा दूर होगी।

कर्क राशि

Nag Panchami 2021 – ज्योतिष अनुसार कर्क राशि के जातको को नाग पंचमी के दिन से लेकर आठ दिनों तक लगातार बहते हुए जल में नारियल प्रवाहित करना चाहिए। इस उपाय के प्रभाव से राहु का कष्ट दूर होता है।

सिंह राशि

ज्योतिष अनुसार सिंह राशि के जातको को अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम करने के लिए नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए.

कन्या राशि

Nag Panchami 2021  – ज्योतिष अनुसार कन्या राशि के जातको को नाग पंचमी के दिन धनिया किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान में देना चाहिए। इससे उन्हें मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलने के साथ ही जीवन में खुशियों की प्राप्ति होती है।

तुला राशि

ज्योतिष अनुसार इस राशि के लोगो को नाग पंचमी के दिन सुबह उठकर पक्षियों को दाना डालना चाहिए और दान करना चाहिए. ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्घि आती है और दरिद्रता दूर होती है।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

वृश्चिक राशि

ज्योतिष अनुसार इस राशि के लोग नाग पंचमी के दिन अगर नागों की पूजा के साथ ही गणेश जी की पूजा भी कर उन्हें लड्डुओं का भोग लगाते है तो इससे रोजगार के मार्ग में आ रही सभी बँधाये दूर होती है.

धनु राशि

ज्योतिष अनुसार धनु राशि के जातक नाग पंचमी के दिन अगर आटे में चीनी मिलाकर चीटियों को खिलाएं तो इस उपाय से शनि दोषो से मुक्ति मिलने के साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

मकर राशि

ज्योतिष अनुसार मकर राशि के लोगों को नाग पंचमी पर तिल और जौं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और आपको अपनी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

कुंभ राशि

ज्योतिष अनुसार इस राशि के जातको को नागपंचमी के दिन कोयले को बहते हुए जल में प्रवाहित करना चाहिए इससे आपकी राशि के स्वामी शनि देव प्रसन्न होंगे।

मीन राशि

ज्योतिष अनुसार मीन राशि वालों को नाग पंचमी के दिन अपने हाथ में अष्टधातु से बना हुआ कड़ा धारण करना चाहिए इस उपाय से आपके जीवन व घर में शांति का वास होता है.

error: