मकर संक्रांति कितनी तारीख को है 2025 Makar Sankranti 2025 Date  

मकर संक्रांति स्नान-दान मुहूर्त 2025 Makar Sankranti Shubh Muhurat 2025

Makar Sankranti 2025 Date Makar Sankranti 2025 Date  हिंदी पंचांग के अनुसार साल का पहला और विशेष त्योहार मकर संक्रांति हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है. ज्योतिष अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं मान्यता है की इस दिन गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. मकर संक्रांति को खिचड़ी, उत्तरायण और पोंगल के के नाम से भी जाना जाता है. आइये जानते हैं साल 2025 में मकर संक्रांति की सही तारीख, स्नान-दान शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

मकर संक्रांति 2025 तिथि व शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Shubh Muhurat 2025

  1. साल 2025 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी मंगलवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. मकर संक्रान्ति का क्षण – 14 जनवरी रात्रि 09:03 मिनट पर|
  3. संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त – 14 जनवरी प्रातःकाल 09:30 मिनट से शाम 05:46 मिनट तक|
  4. संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त – 14 जनवरी प्रातःकाल 09:03 मिनट से प्रातःकाल 10:48 मिनट तक|
  5. स्नान-दान का समय – प्रातःकाल 09:03 मिनट से सायंकाल 05:46 मिनट|

मकर संक्रांति पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi

मकर संक्रांति के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर संभव हो तो किसी पवित्र नदी या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे. इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर तांबे के लोटे में जल, काला तिल, गुड़ और गंगाजल मिलाकर सूर्यदेव को ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दें। इसके बाद जरूरतमंदो को तिल और खिचड़ी का दान करें। इस दिन खिचड़ी का भोग लगाना शुभ होता है|

मकर संक्रांति उपाय Makar Sankranti Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार इस दिन सूर्य देव को जल में लाल चंदन, लाल फूल, काला तिल, गुड़ डालकर अर्घ्य देने से और आदित्य ह्रदय श्रोत का पाठ करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है.
  2. मान्यता है की मकर संक्रांति के दिन जल में काले तिल मिलाकर स्नान करने से शनि बेहद प्रसन्न होते हैं.
  3. मकर संक्रांति के दिन तिल, कंबल, मिठाई, मूंगफली, चावल, उरद दाल, खिचड़ी, गुड़ का दान करने से शनि, राहु-केतु, सूर्य की शुभता मिलती है.
  4. मकर संक्रांति पर घी का सेवन और दान करने से यश की प्राप्ति होती है.
error: