महाशिवरात्रि कब की है 2024 Mahashivratri Kab Hai
Maha Shivratri Do Not These 5 Works शिवपुराण के अनुसार हर साल में फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. शिव भक्ति के लिए यह दिन बहुत ख़ास होता है इस दिन व्रत रखकर शिव पूजा की जाती है. मान्यता है की भगवान शिव जितनी जल्दी प्रसन्न होते है उतनी ही जल्दी रुष्ट भी हो जाते है इसीलिए शास्त्रों के अनुसार शिव पूजा में कुछ बातो का विशेष रूप से ध्यान रखना बहुत जरूरी है. आइये जानते है साल 2024 में महाशिवरात्रि कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त और इस व्रत के कुछ जरूरी नियम क्या है|
महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2024 Maha Shivratri Date Time 2024
- साल 2024 में महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा|
- चतुर्दशी तिथि शुरू होगी – 8 मार्च रात्रि 09:57 मिनट पर|
- चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी – 9 मार्च सायंकाल 06:17 मिनट पर|
- निशिथ काल पूजा का समय होगा – 9 मार्च सुबह 12:04 मिनट से 12:52 बजे तक|
- महाशिवरात्रि व्रत का पारण होगा – 9 मार्च सुबह 06:27 मिनट से सायंकाल 03:28 मिनट तक|
- आइये जानते है इस दिन किन बातो का ध्यान रखे
तुलसी ना चढ़ाये Maha Shivratri 2024 Shiv Puja Niyam
कथाओ के अनुसार भगवन शिव की पूजा में तुलसी निषेध मानी गयी है मान्यता है की जलंधर नामक असुर की पत्नी वृंदा के अंश से ही तुलसी की उत्पत्ति हुई है तुलसी को भगवान विष्णु जी की पत्नी का दर्जा प्राप्त होने के कारण ही शिव पूजा में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है.
हल्दी व कुमकुम ना चढ़ाये Maha Shivratri 2024 Shiv Puja Niyam
शास्त्रों के अनुसार वैसे तो प्रत्येक शुभ कार्यो मे हल्दी व कुमकुम का इस्तेमाल शुभ होता है कुमकुम को सौभाग्य का प्रतीक तो वही हल्दी सौन्दर्य प्रसाधन के रूप में जाना जाता है लेकिन शास्त्रों के अनुसार जबकि भगवान की पूजा में इन दोनों ही चीजों का प्रयोग वर्जित बताया गया है. शिव को उनकी पूजा में कुमकुम, रोली या हल्दी से तिलक करने की बजाय चन्दन व भष्म से तिलक करना शुभ होता है.
टूटे चावल ना चढ़ाये Maha shivratri 2024 Shiv Puja Niyam
शास्त्रों में ऐसी मान्यता है की पूजा में खंडित अक्षत यानि चावलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. टूटे चावल खंडित और अपूर्ण माने जाते है पूजा में खंडित चीजों को निषेध बताया गया है महाशिवरात्रि के दिन इस बात का विशेष ख्याल रखे कि शिव की पूजा के दौरान उन्हें चढ़ाये जाने वाले चावल टूटे हुए ना हो.
खंडित बिल्व पत्र Maha Shivratri 2024 Shiv Puja Niyam
भगवान शिव की पूजा में बिल्व पत्र का विशेष महत्व है कहते है की पूजा में उन्हें बेलपत्र अर्पित करने से वे जल्दी प्रसन्न होते है लेकिन बेलपत्र शिवजी को अर्पित करते समय जरूर ध्यान रखे की बेलपत्र खंडित या कटे फटे नहीं होने चाहिए.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.
नारियल का पानी Maha Shivratri 2024 Shiv Puja Niyam
शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग पर नारियल अर्पित किया जाता है लेकिन इससे अभिषेक नहीं करना चाहिए। देवताओं को चढ़ाया जाने वाले प्रसाद ग्रहण करना आवश्यक होता है लेकिन शिवलिंग का अभिषेक जिन पदार्थों से होता है उन्हें ग्रहण नहीं किया जाता।