माघ गुप्त नवरात्रि पूजा विधि Gupt Navratri 2026 Puja Vidhi
माघ गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2026 Gupt Navratri Dates 2026
- साल 2026 में माघ गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी सोमवार से प्रारम्भ होकर 28 जनवरी बुधवार को समाप्त होंगी|
- प्रतिपदा तिथि आरभ – 19 जनवरी प्रातःकाल 01:21 मिनट
- प्रतिपदा तिथि समाप्त – 20 जनवरी प्रातःकाल 02:14 मिनट |
- घटस्थापना का शुभ मुहूर्त – 19 जनवरी प्रातःकाल 07:14 मिनट से 10:46 मिनट |
- अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:11 मिनट से दोपहर 12:53 मिनट|
- 26 जनवरी अष्टमी, 27 जनवरी नवमी और 28 जनवरी को नवरात्री पारण होगा|
गुप्त नवरात्रि पूजा विधि Gupt Navratri Pooja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार गुप्त नवरात्रि में सुबह स्नान के बाद पूजाघर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करे मां दुर्गा को लाल फूलों की माला, कुमकुम का तिलक और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें साथ ही पूजास्थल में कलश स्थापना करें. मां दुर्गा को हलवा-पूड़ी, चना, खीर, और फल का भोग लगाएं और नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ व मां दुर्गा की आरती करें. गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन पूजा के बाद घट विसर्जन करना चाहिए.
गुप्त नवरात्रि पूजन सामग्री Gupt Navratri Samagri
गुप्त नवरात्रि मे पूजा के लिए माता की प्रतिमा, लाल चुनरी, लाल वस्त्र, मौली, श्रृंगार का सामान, दीपक, घी या तेल, धूप, नारियल, चावल, कुमकुम, लौंग-सुपारी, पान, इलायची, बताशे या मिसरी, कपूर, फल-मिठाई, कलावा, आम के पत्ते इन सभी चीजों की जरूरत होती है|