कार्तिक अमावस्या उपाय Diwali Amavasya Upay 2025
कार्तिक अमावस्या शुभ मुहूर्त 2025 Kartik Amavasya 2025 Date
- साल 2025 में कार्तिक अमावस्या 20 और 21 अक्टूबर दो दिन रहेगी|
- 20 अक्टूबर को दिवाली और 21 अक्टूबर को कार्तिक अमावस्या का स्नान किया जायेगा|
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 20 अक्टूबर सायंकाल 03:44 मिनट|
- अमावस्या तिथि समाप्त – 21 अक्टूबर सायंकाल 05:54 मिनट|
दिवाली शुभ मुहूर्त 2025 Diwali Festival 2025 Date Time
- साल 2025 में दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी|
- लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त – 20 अक्टूबर शाम 07:08 मिनट से रात्रि 08:18 मिनट तक |
- प्रदोष काल मुहूर्त्त – शाम 05:46 मिनट से रात्रि 08:18 मिनट तक |
- वृषभ काल मुहूर्त्त – शाम 07:08 मिनट से रात्रि 09:03 मिनट तक |
कार्तिक अमावस्या पूजा विधि Amavasya Puja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार कार्तिक माह स्नान दान के लिए काफी महत्व रखता है कार्तिक अमावस्या के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर सूर्योदय से पूर्व गंगाजल मिले जल से स्नान करे. इसके बाद गीता पाठ, अन्न दान और दीप दान करना चाहिए. साथ ही विष्णुप्रिया तुलसी जी की पूजा करें, भगवान विष्णु जी की पूजा कर उन्हें तुलसी चढ़ाये, इससे धनागमन होता है. रात्रि में शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी गणेश जी का पूजन कर दीपदान करना चाहिए.