X

कार्तिक अमावस्या कब है 2025 Kartik Amavasya 2025 Date

कार्तिक अमावस्या अमावस्या उपाय Diwali Amavasya Upay 2025

Kartik Amavasya 2025 Date कार्तिक का महीना श्रीहरि और मां लक्ष्मी का प्रिय महीना है. पांचांग के अनुसार कार्तिक मास में आने वाली अमावस्या कहीं अधिक महत्वपूर्ण होती है क्योकि इस दिन दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है. इस दिन धन की देवी माँ लक्ष्मी धरती पर आती है अमावस्या को स्नान, दान, पितृ पूजा से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. आइये जानते है साल 2025 में कार्तिक अमावस्या कब है, पूजा व स्नान-दान का समय, पूजा विधि, दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त और इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए|

कार्तिक अमावस्या शुभ मुहूर्त 2025 Kartik Amavasya 2025 Date

  1. साल 2025 में कार्तिक अमावस्या 20 और 21 अक्टूबर दो दिन रहेगी|
  2. 20 अक्टूबर को दिवाली और 21 अक्टूबर को कार्तिक अमावस्या का स्नान किया जायेगा|
  3. अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 20 अक्टूबर सायंकाल 03:44 मिनट|
  4. अमावस्या तिथि समाप्त – 21 अक्टूबर सायंकाल 05:54 मिनट|
  5. स्नान मुहूर्त – प्रातःकाल 04:44 मिनट प्रातःकाल 05:35 मिनट|

 

दिवाली शुभ मुहूर्त 2025 Diwali Festival 2025 Date Time

  1. साल 2025 में दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी|
  2. लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त – 20 अक्टूबर शाम 07:08 मिनट से रात्रि 08:18 मिनट तक |
  3. प्रदोष काल मुहूर्त्त – शाम 05:46 मिनट से रात्रि 08:18 मिनट तक |
  4. वृषभ काल मुहूर्त्त – शाम 07:08 मिनट से रात्रि 09:03 मिनट तक |

अमावस्या पूजा विधि Amavasya Puja Vidhi

कार्तिक मास की अमावस्या के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर सूर्योदय से पूर्व ही स्नान कर भगवन विष्णु और माँ लक्ष्मी जी की पूजा करे. साथ ही विष्णुप्रिया तुलसी जी की पूजा करें, भगवान विष्णु को तुलसी चढ़ाये, इस दिन दीपावली मनाई जाती है ऐसे में रात्रि में शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी गणेश जी का पूजन कर दीपदान करना चाहिए.

कार्तिक अमावस्या उपाय Kartik Amavasya Upay

  1. कार्तिक अमावस्या को किसी पवित्र नदी में स्नान कर जरूरतमंदो को कंबल, अन्न, धन, व भोजन का दान करें.
  2. शास्त्रों के अनुसार कार्तिक अमावस्या के दिन तुलसी जी के पास दीपक जलाना चाहिए.
  3. कार्तिक अमावस्या की रात घर के सभी कोनो में दीप जलाना शुभ होता है.
  4. अमावस्या के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से आर्थिक स्तिथि मजबूत होती है.

 

 

 

Related Post