ज्येष्ठ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Jyesth Purnima Muhurat 2025
ज्येष्ठ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Jyesth Purnima 2025 Shubh Muhurat
- साल 2025 में वट पूर्णिमा व्रत 10 जून मंगलवार को रखा जाएगा|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 10, जून प्रातःकाल 11:35 मिनट|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 11, जून दोपहर 01:13 मिनट|
- चंद्रोदय का समय – सायंकाल 06:45 मिनट|
- पूजा का अभिजित मुहूर्त – प्रात:काल 11:53 मिनट से दोपहर 12:49 मिनट|
- स्नान-दान का समय – प्रात:काल 04:02 मिनट से प्रात:काल 04:42 मिनट|
- निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:01 मिनट से रात्रि 12:41 मिनट|
ज्येष्ठ पूर्णिमा शुभ योग 2025 Jyesth Purnima 2025 Shubh Yog
साल 2025 में ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन साध्य योग का निर्माण हो रहा है। साध्य योग दोपहर 02:04 मिनट तक है। इसी दिन शुभ योग भी है शुभ योग दोपहर 02:05 मिनट से 12 जून को दोपहर 02:05 मिनट तक रहेगा| ज्योतिष इस योग में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।
ज्येष्ठ पूर्णिमा उपाय Jyesth Purnima Upay
- शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दे.
- इसके बाद बेल के पेड़, पीपल वृक्ष और वट वृक्ष में जल चढ़ाएं।
- ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को कमल का फूल, नारियल चढ़ाएं। इससे घर में समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है।
- इस दिन चंद्रदोष को कम करने के लिए सफेद वस्त्र, शक्कर, चावल, दही, चांदी, सफेद फूल, मोती का दान करना चाहिए|
- ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन वट वृक्ष की पूजा के बाद परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत बांधने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।