सावन शिवरात्रि शुभ योग 2023 July Shivratri Date Time 2023

सावन शिवरात्रि व्रत कब है Masik Shivratri in July 2023

July Shivratri Date Time 2023July Shivratri Date Time 2023 भगवन शिव के भक्तो के लिए सावन शिवरात्रि का भी वही महत्व है जो फाल्गुन मास में आने वाली महाशिवरात्रि का होता है वैसे तो सालभर में 12 शिवरात्रि आती है लेकिन सावन की शिवरात्रि बेहद खास मानी जाती है दरअसल सावन की शिवरात्रि का महत्व इसलिए भी है क्योंकि सावन का पूरा महीना शिव भक्ति में समर्पित होता है इस बार सावन शिवरात्रि शुभ और ध्रुव योग में आने के कारण और भी ज्यादा ख़ास होगी. मान्यता है की इन शुभ योगो में किये कार्य सफल होते है आइये जानते है 2023 में सावन शिवरात्रि कब है, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, इसकी पूजा विधि मनोकामना पूरी करने के लिए इस शुभ योग में किये जाने वाले उपाय क्या है.

सावन शिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2023 Sawan Shivratri Dates 2023

  1. साल 2023 में सावन शिवरात्रि व्रत 15 जुलाई को रखा जायेगा|
  2. सावन कृष्ण चतुर्दशी प्रारम्भ होगी – 15 जुलाई रात्रि 08:32 मिनट पर|
  3. सावन कृष्ण चतुर्दशी समाप्त होगी – 16 जुलाई रात्रि 10:08 मिनट पर |
  4. निशिता काल पूजा मुहूर्त होगा- रात्रि 12:07 मिनट से रात्रि 12:48 मिनट तक |
  5. व्रत का पारण – 16 जुलाई प्रातःकाल 05:33 मिनट से सायंकाल 03:54 मिनट|

सावन शिवरात्रि शुभ योग 2023 Sawan shivratri shubh yog

शास्त्रों के अनुसार सावन माह का संचालन भगवान शिव करते है और धरती पर शिवलिंग में विराजते है इसीलिए सावन शिवरात्रि पर शिव पूजा फलदायी मानी जाती है. साल 2023 में सावन शिवरात्रि के दिन यानि 15 जुलाई के दिन दो शुभ योग वृद्धि और ध्रुव योग का निर्माण होगा. वृद्धि योग सुबह 08 बजकर 22 मिनट तक इसके बाद ध्रुव योग पूरी रात रहेगा. इस योग में शिवजी का अभिषेक करना बेहद शुभ होगा.

सावन शिवरात्रि पूजा विधि Masik Shivratri Puja Vidhi

सावन शिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प करे और सबसे पहले शिवलिंग का गंगाजल या स्वच्छ जल, शुद्ध घी, दूध, शक़्कर, शहद, दही आदि से रुद्राभिषेक करें. इसके बाद शिवलिंग के समक्ष दीपक जलाकर पूरे शिव परिवार की विधिवत पूजा करें. शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और श्रीफल चढ़ाएं और शिव मंत्रो का उच्चारण व आरती करे. कहा जाता है की सावन में रुद्राभिषेक से भोलेनाथ जल्द ही प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाओ को पूरा करते है.

सावन शिवरात्रि उपाय Sawan shivratri  mahaupay

  1. धन की प्राप्ति के लिए सावन शिवरात्रि के दिन दूध, दही, शहद, शक्कर और घी से भगवान शिव का अभिषेक करें.
  2. विवाह योगमजबूत करने के लिए सावन की शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर 108 बेल पत्र अर्पित करें. हर बेल पत्र के साथ “नमः शिवाय” मंत्र का जाप करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. नौकरी में तरक्की और मनपसंद नौकरी के लिए भगवान शिव का जलाभिषेक कर 11 घी के दीपक जलाकर प्रार्थना करें.
  2. आर्थिक स्थिती को मजबूत करने के लिए सावन शिवरात्रि के दिन सुबह पंचामृत और गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें साथ ही ऊं पार्वतीपतए नम: मंत्र का जाप करना लाभकारी होता है|
  3. मान्यता है की सावन में शिव की प्रिय इत्र सावन शिवरात्रि के दिन शिवजी को अर्पित करनी चाहिए. इससे आरोग्य का वरदान, और इच्छापूर्ति होती है ये उपाय बहुत फलदायी माना जाता है. इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करना चाहिए.
error: