होलिका दहन कब है 2025 Holika Dahan Kab Hai 2025
शास्त्रों के अनुसार होली का त्योहार दो दिन का होता है। पहले दिन फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन और दूसरे दिन प्रतिपदा तिथि में रंग खेला जाता है. यह पर्व प्रेम और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है. इस साल होली के दिन चंद्रग्रहण भी लगेगा और भद्रा भी रहेगी. आइये जानते है साल 2025 में होली कब की है 13 या 14 मार्च, होलिका दहन कब किया जायेगा, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भद्रा कब लगेगी और कब समाप्त होगी और उस दूँ क्या करे क्या ना करे|
होली 2025 शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2025
- होलिका दहन – 13 मार्च गुरुवार|
- रंगवाली होली – 14 मार्च और 15 मार्च|
- होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 13 मार्च रात्रि 11:26 मिनट से रात्रि 12:30 मिनट तक|
- पूर्णिमा तिथि आरंभ – 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 14 मार्च दोपहर 12:23 मिनट पर|
- भद्राकाल समय – 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट से रात्रि 11:26 मिनट|
होलिका दहन विधि Holika Pujan Vidhi
होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त में पूजा वाले स्थान पर गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाए. पूजन में रोली, धूप, फूल, गुड़, हल्दी, बताशे, गुलाल और नारियल, फल मिठाईया अर्पित कर विधिवत पूजन करे. आज के दिन भगवान निरसिंह का भी विधि-विधान से पूजन करना चाहिए. इसके बाद होलिका की चार या सात परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेटे और फिर होलिका दहन करना चाहिए.
होली पर क्या करे क्या न करे Holi Niyam
- होलिका दहन के दिन घर में तामसिक चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए|
- इस दिन किसी के साथ पैसो का लेनदेन नहीं करना चाहिए|
- बहुत सी जगहों पर ऐसा माना जाता है की गर्भवती महिलाओ को होलिका की परिक्रमा नहीं करनी चाहिए और ना ही नवविवाहिताओं को होलिका दहन देखना चाहिए|
- इस दौरान घर में वाद विवाद नहीं करना चाहिए|
- होलिका दहन में गूलर, नीम या अरंड के पेड़ की सूखी लकड़ियों को जलना चाहिए|
- इस दिन सुखी वैवाहिक जीवन के लिए राधा-कृष्ण की पूजा करना शुभ माना गया है।
- होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और दीपक जलाएं।
- होलिका की अग्नि में लौंग, सुपारी, पान का पत्ता, अनाज और बतासे अर्पित करना शुभ होता है|