होलिका दहन कब है Holika Dahan 2025
होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2025 Holika Dahan Shubh Muhurat
- साल 2025 में 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को रंगवाली होली मनाई जाएगी|
- पूर्णिमा तिथि आरंभ – 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 14 मार्च दोपहर 12:23 मिनट पर|
- होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 13 मार्च रात्रि 11:26 मिनट से रात्रि 12:30 मिनट तक|
इस समय ना करे होलिका दहन Holika Dahan Time
शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन कभी भी भद्राकाल में नहीं करना चाहिए. होलिका दहन के लिए भद्रा रहित मुहूर्त और प्रदोष काल व्यापिनी पूर्णिमा तिथि सबसे शुभ मानी जाती है. पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भद्रा 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट से रात्रि 11:26 मिनट तक रहेगी| ऐसे में होलिका दहन भद्राकाल की समाप्ति के बाद किया जायेगा. इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात्रि 11:26 मिनट से रात्रि 12:30 मिनट तक का होगा.
होलिका पूजन विधि Holika Pujan Vidhi
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन के दिन स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करे और होलिका दहन वाले स्थान पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके होलिका और प्रह्लाद का पूजन करे. सबसे पहले होलिका में रोली, धूप, फूल, गुड़, हल्दी, बताशे, गुलाल और नारियल, फल मिठाईया अर्पित करे. इसके साथ ही भगवान नरसिंह की पूजा भी करे. अंत में होलिका की चार या सात बार परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए.