होलिका दहन 2025 Holika Dahan 2025
Holi 2025 Date and Timeहोली का त्योहार दो दिन मनाया जाता है। एक दिन पहले छोटी होली पर शाम के समय होलिका दहन किया है। तो वहीं दूसरे दिन रंगवाली होली मनाई जाती है। इस दिन लोग आपसी मन मुटाव को भूलकर एक-दूसरे के साथ रंग खेलते है. यह पर्व प्रेम और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है. होली का त्यौहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. होली से पहले होलाष्टक शुरू होते है आइये जानते है साल 2025 में रंगवाली होली कब है 13 या 14 मार्च, होलिका दहन तिथि व मुहूर्त, भद्रा कब से कब तक और होलाष्टक कितनी तारीख से लगेंगे|
होली 2025 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2025
- साल 2025 में 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को रंगवाली होली मनाई जाएगी|
- होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 13 मार्च रात्रि 11:26 मिनट से रात्रि 12:30 मिनट तक|
- पूर्णिमा तिथि आरंभ – 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 14 मार्च दोपहर 12:23 मिनट पर|
- भद्राकाल समय – 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट से रात्रि 11:26 मिनट|
- भद्रा पूँछ – सायंकाल 06:57 मिनट से रात्रि 08:14 मिनट|
- भद्रा मुख – रात्रि 08:14 मिनट से रात्रि 10:22 मिनट|
होलाष्टक कब से शुरू है 2025 Holashtak kab shuru hai 2025
पंचांग के अनुसार इस साल होलाष्टक की शुरुआत 7 मार्च 2025 से हो रही है। वहीं, इसका समापन 13 मार्च 2025 को होलिका दहन के साथ होगा। होलाष्टक के दौरान शुभ कार्य वर्जित होते है|
होलिका दहन विधि Holika Pujan Vidhi
होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त में पूजा वाले स्थान पर गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाए. पूजन में रोली, धूप, फूल, गुड़, हल्दी, बताशे, गुलाल और नारियल, फल मिठाईया अर्पित कर विधिवत पूजन करे. आज के दिन भगवान निरसिंह का भी विधि-विधान से पूजन करना चाहिए. इसके बाद होलिका की चार या सात परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेटे और फिर होलिका दहन करना चाहिए.