होलाष्टक 2025 में कब से कब तक है Holashtak Date Time 2025

होलाष्टक में क्या न करे Do Not These Works in Holashtak

Holashtak Date Time 2025Holashtak Date Time 2025 होली का त्यौहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. होली से ठीक 8 दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाते है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की अष्टमी तिथि से होलिका दहन तक होलाष्टक रहते है मान्यता है की इस दौरान कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए. हालाँकि होलाष्टक की समयावधि में देवी देवताओ की पूजा करना शुभ होता है. आइये जानते है साल 2025 में होलाष्टक कब से कब तक रहेंगे और इस दौरान कौन से कार्य वर्जित माने गए है|

होलाष्टक 2025 कब से शुरू है Holashtak kab shuru hai 2025

पंचांग के अनुसार इस साल होलाष्टक की शुरुआत 7 मार्च 2025 से हो रही है। वहीं, इसका समापन 13 मार्च 2025 को होलिका दहन के साथ होगा। होलाष्टक के साथ ही होली पर्व के आगमन का पता चलता है इसीलिए होलाष्टक को होली पर्व की सूचना लेकर आने वाला एक हरकारा भी कहा जाता है होलाष्टक से होली और होलिका दहन की तैयारी शुरु हो जाती है.

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2025 Holika Dahan 2025 Shubh Muhurat

  1. होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा को किया जाता है.
  2. साल 2025 में होली का त्यौहार 13 और 14 मार्च को मनाया जायेगा|
  3. 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को रंगवाली होली मनाई जाएगी|
  4. पूर्णिमा तिथि आरंभ – 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट पर|
  5. पूर्णिमा तिथि समाप्त – 14 मार्च दोपहर 12:23 मिनट पर|
  6. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 13 मार्च रात्रि 11:26 मिनट से रात्रि 12:30 मिनट तक|

होलाष्टक में क्या करें holashtak Kya Kare

  1. शास्त्रों के अनुसार होलाष्टक के दौरान धर्म कर्म के कार्य, व्रत और पूजा अर्चना करनी चाहिए मान्यता है की इन 8 दिनों में रखे गए व्रत उपवास और पूजा का पुण्य फल कही अधिक होता है.
  2. शास्त्रों के अनुसार होलाष्टको में वस्त्र, अनाज व अपनी इच्छा अनुसार जरुरतमंदों को दान करना चाहिए.
  3. होलाष्टक में शिव पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है.

होलाष्टक क्या ना करे holashtak Na kare ye kaam

  1. शास्त्रों के अनुसार होलाष्टक के दौरान ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करते है जिस कारण इस समय विवाह, सगाई, मुंडन संस्कार जैसे शुभ कार्य नहीं करने चाहिए. इन आठ दिनों में कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं होता है.
  2. होलाष्टक के दौरान नया घर खरीदना, भूमि पूजन व नये घर में प्रवेश करने जैसे कार्य भी नहीं करने चाहिए.
  3. इस समय किसी भी तरह के नए काम की शुरुवात नहीं करनी चाहिए.

 

error: