X

हरतालिका तीज व्रत 2025 Hartalika Teej Vrat Kab Hai 2025

हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त 2025 Hartalika Teej Date Time 2025

Hartalika Teej Vrat Kab Hai 2025 पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज व्रत किया जाता है. यह व्रत महिलाये पति व संतान की दीर्घायु के लिए रखती है। साल में हरियाली तीज, हरतालिका तीज और कजरी 3 तीज आती है. ये तीनों ही व्रत सौभाग्य प्राप्प्ति के लिए रखे जाते है. ज्योतिष अनुसार इस साल हरतालिका तीज साध्य योग में आने से बेहद शुभ है. आइये जानते है 2025 में हरतालिका तीज कब है, पूजा व पारण का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, शुभ योग और महत्व क्या है|

हरतालिका तीज तिथि व शुभ मुहूर्त Hartalika Teej Date time tithi Muhurat 2025

  1. साल 2025 में हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त मंगलवार को रखा जायेगा|
  2. तृतीया तिथि शुरू होगी – 25 अगस्त दोपहर 12:34 मिनट |
  3. तृतीया तिथि समाप्त होगी – 26 अगस्त दोपहर 01:54 मिनट |
  4. प्रातःकाल पूजा मुहूर्त होगा – प्रातःकाल 05:56 मिनट से 08:31 मिनट तक|
  5. व्रत पारण समय – 27 अगस्त को सूर्योदय के बाद|
  6. साध्य योग- दोपहर 12:09 मिनट तक|

हरतालिका तीज पूजा विधि Hartalika Teej Puja Vidhi

शास्त्री के अनुसार तीज व्रत की सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प ले. पूजा के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की रेत व काली मिट्टी से प्रतिमा बनाये और इन्हे पूजास्थल में एक चौकी पर स्थापित कर इनका श्रृंगार करे. इसके बाद पूजन सामग्री अर्पित करे और माता पार्वती को सुहाग का सामान व लाल सिन्दूर चढ़ाये. अब मीठे का भोग लगाकर व्रत कथा पढ़े. अगले दिन व्रत का पारण करे और ब्राह्मण को दान दक्षिणा देकर व्रत संपन्न किया जाता है|

हरतालिका तीज का महत्व Hartalika Teej Mahatva

धार्मिक मान्यता अनुसार हरतालिका तीज का व्रत अखंड सौभाग्य की दिर्ष्टि से काफी महत्व रखता है. कुंवारी कन्याओ के द्वारा हरतालिका तीज व्रत करने से उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है और विवाह में आ रही बाधा दूर होती है। वहीं, यदि सुहागिन महिलाओं के द्वारा हरतालिका तीज व्रत किया जाय तो उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और पति को दीर्घ आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Related Post