हरतालिका तीज 2023 पूजा विधि Hartalika Teej Puja Vidhi 2023

हरतालिका तीज सरगी कब खाये Hartalika Teej Date Time Shubh Muhurat

Hartalika Teej Puja Vidhi 2023Hartalika Teej Puja Vidhi 2023 हरतालिका तीज महिलाओ के लिए विशेष मानी जाती है पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज मनाई जाती है. इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं. यह व्रत नर्जला निराहार किया जाता है मान्यता है की माता पार्वती ने भगवान शिव को वर रूप में पाने के लिए हरितालिका तीज व्रत किया था। इस बार हरतालिका तीज कई शुभ योगो में आने से बेहद खास होगी आइये जानते है साल 2023 में हरतालिका तीज कब है, पूजा व पारण का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, सरगी कब खाये और पानी कब पीना चाहिए|

हरतालिका तीज तिथि व शुभ मुहूर्त Hartalika Teej Date time tithi Muhurt 2023

  1. साल 2023 में हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर सोमवार को रखा जायेगा|
  2. तृतीया तिथि शुरू होगी 17 सितंबर प्रातःकाल 11:08 मिनट पर|
  3. तृतीया तिथि समाप्त होगी 18 सितंबर को दोपहर 12:39 मिनट पर|
  4. प्रातःकाल पूजा मुहूर्त – प्रातःकाल 06:07 मिनट से 08:34 मिनट तक
  5. और प्रातःकाल 09:11 मिनट से प्रातःकाल 10:43 मिनट तक|
  6. प्रदोष काल पूजा मुहूर्त – शाम 06:23 मिनट से रात्रि 08:44 मिनट तक|
  7. पारण का शुभ मुहूर्त – 19 सितम्बर को सूर्योदय के बाद|
  8. इस बार हरतालिका तीज पर इंद्र और रवि योग बन रहा है।

हरतालिका तीज पूजा विधि Hartalika Teej Puja Vidhi

तीज व्रत की शुरुवात पूजा प्रातःकाल स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर करे. सबसे पहले पूजा के लिए संपूर्ण शिव परिवार की रेत व काली मिट्टी से प्रतिमा बना ले और इनका श्रृंगार कर इन्हे एक चौकी पर स्थापित करे. इसके बाद धूप-दीप जलाकर विधिवत पूजा करे पूजा में माँ पार्वती को सुहाग का सामान, लाल सिन्दूर अर्पित करे, भोग लगाए. अब व्रत कथा पढ़कर आरती करे. अगले दिन व्रत का पारण कर व्रत की विधि पूरी करे.

हरतालिका तीज सरगी कब खाये Hartalika Teej Puja Vidhi

हरतालिका तीज व्रत की शुरुवात सरगी खाने से की जाती है. व्रत शुरू करने और सूर्योदय से पहले या मध्यरात्रि में महिलाएं सरगी ग्रहण करती हैं। सरगी में नमकयुक्त भोजन नहीं करना चाहिए। सरगी खाने का सबसे सही समय सूर्योदय से पहले का माना गया है. सरगी ग्रहण करने के बाद व्रत का संकल्प लिया जाता है और फिर इसके बाद महिलाएं व्रत पूरा होने तक अन्न-जल ग्रहण नहीं करती।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

पानी कब पिए Hartalika Teej Puja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत निर्जल रखा जाता है। हालाँकि अगर महिलाये इस व्रत को निर्जल नहीं कर पाती है तो वे प्रातःकाल जल के साथ इस व्रत को शुरू करने का संकल्प लेकर व्रत शुरू कर सकती है और पूजा के बाद पानी पी सकती है. वही जो महिलाये 24 घंटे निर्जल व्रत का संकल्प लेती है उन्हें अगले दिन सुबह पूजा व पारण के बाद जल पीकर व्रत खोलना चाहिए.

error: