गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त Govardhan Puja Shubh Muhurt 2024
गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त 2024 Govardhan Puja Shubh Muhurt
- साल 2024 में गोवर्धन पूजा का पर्व 2 नवंबर शनिवार को मनाया जायेगा|
- प्रतिपदा तिथि आरम्भ – 1 नवंबर सायंकाल 06:16 मिनट पर|
- प्रतिपदा तिथि समाप्त -2 नवंबर रात्रि 08:21 मिनट पर|
- गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त – प्रातःकाल 06:07 मिनट से 8:28 मिनट तक|
- गोवर्धन पूजा सायंकाल मुहूर्त – सायंकाल 03:33 मिनट से सायंकाल 05:55 मिनट|
गोवर्धन पूजा विधि Govardhan Puja Vidhi
गोवर्धन पूजा के दिन प्रात: स्नान के बाद पूजा के लिए गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बना ले और इसे फूल, पत्तियों व टहनियों से सजाकर इसके मध्य में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा रखे और दीप प्रज्वलित करे. सभी पूजन सामग्री भगवन को अर्पित करे. पूजा में इस्तेमाल किया गया दूध, दही, गंगाजल, शहद, बताशे का प्रसाद अंत में सभी को वितरण करे. अंत में गोवर्धन पर्वत की 7 परिक्रमा लगाए. मान्यता है की आज के दिन गोवर्धन पूजा से धन और सुख में वृद्धि होती है।
गोवर्धन पूजा क्या करे क्या ना करे Goverdhan Puja Upay
- गोवर्धन पूजा के दिन गायों की पूजा करनी चाहिए और उन्हें गुड़ और रोटी खिलाना चाहिए.
- इस दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से मनोकामना पूरी होती है.
- गोवर्धन पूजा के दिन भगवान् कृष्ण को अन्नकूट और कढ़ी चावल का भोग लगाना चाहिए. अन्नकूट के साथ भगवान कृष्ण के लिए आज के दिन 56 भोग भी बनाया जाता है।
- गोवर्धन पूजा के दिन तामसिक चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
- गोवर्धन पूजा के दौरान परिक्रमा को अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए.