गंगा दशहरा कब है 2021 Ganga Dussehra Kab Hai 2021

गंगा दशहरा पूजा विधि Ganga Dussehra Pujan Vidhi

Ganga Dussehra Kab Hai 2021Ganga Dussehra Kab Hai 2021 पंचांग के अनुसार गंगा दशहरा हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को आताहै इस दिन गंगा में स्नान करना बहुत ही शुभ होता है. मान्यता है की ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन ऋषि भागीरथी के अथक प्रयासों से मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था. जिस कारण इस दिन को गंगा दशहरा मनाते हैं. गंगा के जल में कीटाणुओं को समाप्त करने की अधभुद क्षमता होती है इसीलिए गंगाजल हमेशा पवित्र माना जाता है। आज हम आपको ज्येष्ठ माह में आने वाले गंगा दशहरा पर्व की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, धनप्राप्ति उपाय और इस दिन किन बातो का विशेष ध्यान रखना चाहिए इस बारे में बताएँगे.

गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त 2021 Ganga Dussehra date Time 2021

  1. साल 2021 ज्येष्ठ माह गंगा दशहरा का पर्व 20 जून रविवार के दिन मनाया जाएगा.
  2. दशमी तिथि प्रारम्भ होगी – 19 जून सायंकाल 06:45 मिनट पर
  3. दशमी तिथि समाप्त होगी – 20, जून सायंकाल 04:21 मिनट पर
  4. हस्त नक्षत्र प्रारम्भ होगा – 18, जून सायंकाल 09:38 मिनट पर
  5. हस्त नक्षत्र समाप्त होगा – 19, जून सायंकाल 08:38 मिनट पर

गंगा दशहरा पूजा विधि Ganga Dushhera Pujan Vidhi

Ganga Dussehra Kab Hai 2021 गंगा दशहरा के दिन प्रातःकाल गंगा जी में स्नान करें यदि यह संभव ना हो तो इस दिन घर पर ही स्वच्छ जल में गंगाजल मिलाकर गंगा मैया का स्मरण करते हुए स्नान करें इसके बाद सूर्यदेव को गंगाजल मिले जल से अर्घ्य दे. इसके बाद पूजास्थल पर मां गंगा की प्रतिमा की विधिवत पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद ले. आज केदिन भगवन शिव की पूजा भी करे. कहा जाता है की यदि आज के इस शुभ दिन पर कोई भी जातक माँ गंगा की पूजा-अर्चना के साथ दान-पुण्य करता है तो उसे जाने अनजाने हुए सभी पापो से छुटकारा मिलने के साथ ही पुण्य फल प्राप्त होते है.

गंगा दशहरा नियम Ganga Dushhera Niyam

  1. शास्त्रों के अनुसार इस दिन गंगा स्नान करते समय सबसे पहले अपने ईष्ट देव और सूर्यदेव को प्रणाम कर गंगा में डूबकी लगानी चाहिए।
  2. अगर आप आज के दिन गंगा स्नान करते है तो आपको स्नान के बाद शरीर को पोंछना नहीं चाहिए। बल्कि प्राकृतिक रूप से शरीर का सुखने देना चाहिए।
  3. सूतक काल में कभी भी गंगा स्नान नहीं करना चाहिए।
  4. अगर आप आज के दिन गंगा तट पर स्नान के लिए नहीं जा सकते है तो घर पर ही स्नान के जल में गंगा जल मिलाकर स्नान करे.
  5. गंगा स्नान के बाद सत्तू, पानी से भरा मटका और हाथ का पंखा दान करने से पूजा का दुगुना फल प्राप्त होता है।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

गंगा दशहरा उपाय Ganga Dushhera upay

  1. शास्त्रों के अनुसार गंगा दशहरा का बहुत महत्व माना जाता है मान्यता है की यदि इस दिन कुछ उपय किये जाय तो व्यक्ति को सुख समृद्धि प्राप्त होती है
  2. ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा पर यदि आप गंगाजल मिले जल से स्न्नान कर सूर्य देव को गंगाजल मिले जल का अर्घ्य देते है तो आपको आपके सभी कष्ट दूर हो जाते है. Ganga Dussehra Kab Hai 2021
  3. आज के दिन घर में गंगाजल का छिड़काव करें और भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करें इससे धन वृद्धि के योग बनते है.
  4. गंगा दशहरा के दिन पानी से भरे मिटटी के कलश का दान करने से सफलता की प्राप्ति होती है.
  5. गंगा दशहरा के दिन अनार का पेड़ लगाए से शुभ फल प्राप्त होते है.
error: