विजयादशमी दशहरा 2023 Dussehra 2023 Date Time Puja Vidhi

दशहरा पूजा विधि Dussehra Puja Vidhi Shubh Yog 2023

Dussehra 2023 Date Time Puja VidhiDussehra 2023 Date Time Puja Vidhi शास्त्रों के अनुसार दशहरा अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर असत्य पर सत्य को विजय दिलाई थी, इसलिए इस दिन को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। इस साल का दशहरा बहुत खास होगा क्योकि इस बार दशहरे पर कई शुभ रहेंगे जिससे इसका महत्व कहीं अधिक बढ़ जायेगा. आइये जानते है साल 2023 में विजयादशमी दशहरा कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त, शुभ योग, रावण दहन का समय और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है

दशहरा तिथि व शुभ मुहूर्त Dussehra Worship Date Time 2023

  1. साल 2023 में विजयादशमी दशहरा 24 अक्टूबर मंगलवार को मनाया जायेगा|
  2. दशमी तिथि शुरू होगी- 23 अक्टूबर सायंकाल 05:44 मिनट|
  3. दशमी तिथि समाप्त होगी – 24 अक्टूबर सायंकाल 03:14 मिनट|
  4. श्रवण नक्षत्र प्रारंभ- 22 अक्टूबर सायंकाल 06:44 मिनट|
  5. श्रवण नक्षत्र समाप्ति- 23 अक्टूबर सायंकाल 05:14 मिनट|
  6. विजय मुहूर्त होगा- 24 अक्टूबर दोपहर 01:58 मिनट से 02:43 मिनट|
  7. अपराह्न पूजा का समय – दोपहर 01:13 से सायंकाल 03:28 मिनट|

रावण दहन मुहूर्त 2023 Dussehra 2023 Ravan Dahan Time

ज्योतिष अनुसार दशहरा के दिन लंकापति रावण और उसके भाई कुंभकर्ण और पुत्र मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है. 2023 में विजयदशमी के दिन रावण दहन का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर सूर्यास्त के समय शाम 05:43 मिनट से लेकर ढाई घंटे तक का होगा|

दशहरा शुभ योग 2023 Dussehra Shubh Yog

दशहरा या विजयादशमी सर्वसिद्धिदायक तिथि मानी जाती है, इसलिए इस दिन सभी शुभ कार्य किये जा सकते है. इस साल दशहरा पर्व पर दो शुभ योग भी बन रहे हैं. इस दिन रवि योग सुबह 06:27 मिनट से दोपहर 03:38 मिनट तक और इसके बाद वृद्धि योग दोपहर 03:40 मिनट से शुरू होकर पूरी रात रहेगा इसके साथ ही त्रिग्रही योग भी बनेगा जिसमे मंगल, सूर्य और बुध तुला राशि में विराजमान रहेंगे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

दशहरे के दिन क्या करे Dussehra Ke din Kya kare

  1. विजयादशमी पर शमी के पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है धार्मिक मान्यता है कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम ने रावण से युद्ध करने के पहले मां दुर्गा और शमी वृक्ष की पूजा की थी. इसके परिणाम स्वरूप लंका पर उन्हें विजय प्राप्त हुई, साथ ही अगर आप दशहरा के दिन प्रदोषकाल में शमी वृक्ष की उपासना करते है तो इससे आपको आरोग्य और धन प्राप्ति का वरदान मिलता है.
  2. विजयादशमी के दिन शमी की पत्तियां बाँटने से सुख, समृद्धि सौभाग्य और विजय का आशीर्वाद मिलता है.
  3. विजयदशमी के दिन शाम के समय माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए मंदिर में झाडूं दान करने से धन में वृद्धि होती है।
  4. सफलता के लिए ‘ऊँ विजयायै नमः’ मंत्र का जाप कर माँ दुर्गा को 10 फल अर्पित करने चाहिए.
error: