धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त Dhanteras Khariddari Shubh Muhurat 2024
Dhanteras 2024 Date Time Muhurat 2024 धनतेरस का दिन माँ लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान धन्वंतरी और कुबेर देवता की पूजा के अलावा खरीदारी के लिए भी श्रेष्ठ माना जाता है. इस दिन शुभ मुहूर्त में सोना, चाँदी, वाहन, संपत्ति आदि की खरीदारी करने से लक्ष्मी प्रसन्न होती है. पंचांग के अनुसार धनतेरस हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है इसीलिए इसे धनत्रयोदशी भी कहते है. आइये जानते है साल 2024 में धनतेरस कब है, पूजा व खरीददारी के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या खरीदें क्या ना खरीदें|
धनतेरस धनतेरस कब है 2024 में Dhanteras Shubh muhurat 2024
- साल 2024 में धनतेरस 29 अक्टूबर मंगलवार को मनाया जायेगा|
- त्रयोदशी तिथि प्रारंभ – 29, अक्टूबर प्रातःकाल 10:31 मिनट|
- त्रयोदशी तिथि समाप्त – 30, अक्टूबर दोपहर 01:15 मिनट|
- पूजा का शुभ मुहूर्त – 29 अक्टूबर शाम 06:31 मिनट से 08:13 मिनट|
- प्रदोष काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:38 मिनट से रात्रि 08:13 मिनट|
- वृषभ काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 06:31 मिनट से रात्रि 08:27 मिनट|
खरीदारी का शुभ मुहूर्त Dhanteras Shopping Muhurat 2024
- साल 2024 में धनतेरस के दिन खरीददारी के लिए 3 शुभ मुहूर्त है|
- पहला मुहूर्त – 29 अक्टूबर सुबह 10:31 मिनट से 30 अक्टूबर सायंकाल 6:32 मिनट|
- दूसरा मुहूर्त – सायंकाल 06:31 मिनट से रात्रि 08:13 मिनट|
- तीसरा मुहूर्त – सायंकाल 05:38 मिनट से शाम 06:55 मिनट|
धनतेरस पूजा विधि Dhanteras pujan vidhi
धनतेरस के दिन प्रातःकाल स्नान कर पूजास्थल को स्वच्छ करे. पूजास्थल में लक्ष्मी-गणेश, धन्वन्तरि जी, और कुबेर जी की प्रतिमा स्थापित करे. शाम के समय पूजा मुहूर्त में सबसे पहले गणेश जी का पूजा करे. प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाये. सभी को तिलक कर फल, फूल व अन्य पूजन सामग्री और मिठाई का भोग लगाए. पूजा के समय कुबेर मंत्र, धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करे. अंत में घर के मुख्य द्वार पर याम देवता के नाम का दीप जलना चाहिए.
धनतेरस पर क्या खरीदें Dhanteras Kya kharide
शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन सोना, चांदी, कांसा, पीतल या ताम्बे से बनी चीजों की खरीददारी करना शुभ होता है. आज के दिन धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा इसीलिए भी है क्योकि इस दिन समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि जी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. इसके अलावा इस दिन लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा, गोमती चक्र, कौड़िया, झाड़ू, खड़ा धनिया, नमक खरीदना भी बहुत ही शुभ माना जाता है.
धनतेरस पर क्या ना खरीदें Dhanteras Kya Na Khareede
शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन कांच के बर्तन, लोहे की चीजें, काले रंग की चीजें, एल्युमिनियम की खरीदारी, स्टील के बर्तन या सामान नहीं खरीदना चाहिए. इस दिन शीशे की चीजें और शीशे के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए यह शुभ नहीं माना जाता है.