देव दिवाली उपाय Kartik Purnima Puja Vidhi
Dev Diwali Kab Hai 2024 कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई जाती हैं. इसे त्रिपुरी या त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते है. शास्त्रों के अनुसार देव दिवाली को देवताओ की दीवाली भी कहा जाता है. मान्यता है की इस दिन देवताओं ने भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर राक्षस के वध के बाद स्वर्गलोक में दीप जलाए थे। आइए जानते हैं साल 2024 में देव दीपावली कब है 15 या 16 नवंबर, लक्ष्मी पूजा व दीप जलाने का शुभ मुहूर्त और इस दिन क्या करे क्या न करे|
देव दिवाली कब है Dev Diwali 2024 Shubh Muhurat
- साल 2024 में देव दिवाली 15 नवंबर शुक्रवार को है|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 15 नवम्बर प्रातःकाल 06:19 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 16 नवंबर प्रातःकाल 02:58 मिनट पर|
- स्नान-दान मुहूर्त – प्रात: काल 04:58 मिनट से प्रातःकाल 05:51 मिनट|
- चंद्रोदय समय- सायंकाल 04:55 मिनट|
देव दीवाली पूजा का शुभ मुहूर्त 2024 Dev Diwali Shubh Muhurat 2024
- सत्यनारायण पूजा मुहूर्त – प्रात: काल 06:44 मिनट से प्रातःकाल 10:45 मिनट|
- देव दीवाली प्रदोष काल मुहूर्त – शाम 05:10 मिनट से शाम 07:47 मिनट तक|
- लक्ष्मी पूजन मुहूर्त – रात्रि 11:39 मिनट से 16 नवंबर को प्रातःकाल 12:33 मिनट|
देव दीवाली क्या करे क्या न क्या न करे Dev Diwali Kya kare kya na kare
- देव दीपावली के दिन गंगा स्नान का विधान है ऐसे में आप सुबह नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते है.
- इस दिन विधिवत भगवान शिव की पूजा करें.
- आज के दिन शाम के समय में दीपक जलाएं और दीपदान करना चाहिए.
- देव दीपावली के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा पाने के लिए भगवान सत्यनारायण व्रत कथा सुनें या पढ़े.
- इस दिन तुलसी पूजन करना शुभ होता है.
- देव दीपावली या कार्तिक पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए.
- इस दिन धन संबंधित किसी भी प्रकार का लेन-देन करनें से बचना चाहिए.
- देव दिवाली के दिन बाल या नाखून काटना वर्जित होता है.
- इस दिन जरूरतमंदों की मदद करने से लाभ होता है.
- देव दीवाली पर देवतागण धरती पर आते है इसीलिए स्वछता का खास ख्याल रखना चाहिए.