बुद्ध पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024 Buddha Poornima Puja Vidhi 2024
बुद्ध पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024 Vaishakh Buddha Poornima 2024 Shubh Muhurat
- साल 2024 में वैसाख बुद्ध पूर्णिमा 23 मई गुरुवार को मनाई जाएगी|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 22 मई सायंकाल 6:47 मिनट|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 23 मई सायंकाल 7:22 मिनट|
- पूजा का शुभ मुहूर्त – प्रात:काल 10:35 मिनट से दोपहर 12:18 मिनट|
- चंद्रोदय का समय – शाम 07:12 मिनट|
- स्नान-दान का शुभ मुहूर्त – प्रात:काल 04:04 मिनट से प्रात:काल 5:26 मिनट|
बुद्ध पूर्णिमा पूजा विधि Vaishakh Purnima puja vidhi
शास्त्रों के अनुसार बुध पूर्णिमा के दिन घर की साफ़ सफाई कर स्नान के बाद पूजास्थल पर गंगाजल का छिड़काव करे. घर के मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने दीपक जलाकर उनका पूजन करें। पूजा में भगवान् विष्णु की प्रतिमा को पंचामृत से अभिषेक कराये और तुलसी पत्र अर्पित करे. इसके बाद बुध पूर्णिमा व्रत कथा, मंत्र जाप और आरती करे. आज के दिन घर के प्रवेश द्वार पर भी हल्दी, रोली या कुमकुम से स्वस्तिक बनाये. रात्रि में चंद्रोदय के बाद चन्द्रमा को जल अर्पित करे.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.
बुद्ध पूर्णिमा का महत्व Buddh Purnima Mahatva
शास्त्रों के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा भगवान बुद्ध का जन्म, सत्य का ज्ञान और महापरिनिर्वाण के तौर पर महत्वपूर्ण मानी जाती है. यह दिन सनातन और बौद्ध धर्म के लोगो के लिए बेहद ख़ास होता है. वैसाख पूर्णिमा के दिन भगवान् विष्णु और गौतम बुद्ध की पूजा के साथ ही चंद्रदर्शन करना भी बहुत शुभ होता है. इससे कुंडली में चन्द्रमा की स्तिथि मजबूत होती है.