भाद्रपद पूर्णिमा कब है 2023 Bhadrapad Purnima Kab Hai 2023

भाद्रपद पितृ पूर्णिमा पूजा विधि 2023 Bhadrapad Purnima Puja Vidhi

Bhadrapad Purnima Kab HaiBhadrapad Purnima Kab Hai 2023 शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे खास मानी जाती है. कहते है की पूर्णिमा का चांद 16 कलाओं से परिपूर्ण होते है इस दिन चन्द्रमा को अर्घ्य देने से मानसिक तनाव दूर होते हैं. हर महीने में एक पूर्णिमा आती है भाद्रपद मास की पूर्णिमा को पितृ पूर्णिमा भी कहते है क्योकि इस दिन से पितृ पक्ष भी शुरू होता है. पूर्णिमा के दिन भगवान् विष्णु और माँ लक्ष्मी की पूजा कर रात्रि में चन्द्रमा की पूजा से सुख समृद्धि प्राप्त होती है. आइये जानते है साल 2023 भाद्रपद पूर्णिमा सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, शुभ योग, स्नान-दान मुहूर्त और इस दिन माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किये जाने वाले विशेष उपाय क्या है|

भाद्रपद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2023 Bhadrapad Purnima 2023 Shubh Muhurat

  1. साल 2023 में भाद्रपद पूर्णिमा 29 सितम्बर शुक्रवार को है|
  2. पूर्णिमा का व्रत 28 सितम्बर और पूर्णिमा का स्नान दान 29 सितम्बर को होगा।
  3. पूर्णिमा तिथि शुरू होगी – 28 सितम्बर सायंकाल 06:49 मिनट पर|
  4. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 29 सितम्बर सायंकाल 03:26 मिनट पर|
  5. पूजा का शुभ मुहूर्त होगा – प्रातःकाल 06:13 मिनट से प्रातःकाल 10:42 मिनट तक|
  6. स्नान दान का शुभ मुहूर्त होगा – प्रातःकाल 04:36 मिनट से प्रातःकाल 05:25 मिनट|
  7. चंद्रोदय का समय होगा – शाम 06:18 मिनट पर|

भाद्रपद पूर्णिमा पूजा विधि Bhadrapad Purnima puja vidhi

मान्यता है की पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल पवित्र नदी या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करना चाहिए और सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद व्रत का संकल्प करना चाहिए। इसके बाद पूजा स्थल पर भगवान् विष्णु और माँ लक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापित कर पंचामृत से अभिषेक करे प्रतिमा का तिलक कर चंदन, अक्षत, फल- फूल, रोली- मौली, तुलसी भगवान को अर्पित करें. इसके बाद सत्यनारायण जी की कथा पढ़ें. अब केले, हलवे या खीर का भोग लगाएं। शाम को चंद्रोदय होने पर चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न करे.

भाद्रपद पूर्णिमा शुभ योग Bhadrapad Purnima Shubh Yoga

ज्योतिष अनुसार साल 2023 में भाद्रपद पूर्णिमा के दिन 4 शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग, वृद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है. सर्वार्थ सिद्धि और वृद्धि योग में लक्ष्मी पूजा करने से आर्थिक लाभ मिलने के साथ ही पूजा, मंत्र सिद्ध होते हैं

भाद्रपद पूर्णिमा उपाय Bhadrapad purnima upay

  1. शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपायों को करना बहुत फलदायी बताया गया है। यह तिथि माँ लक्ष्मी प्रसन्न करने के लिए बेहद खास मानी जाती है इस दिन चन्द्रमा भी पूर्ण कलाओ में होता है इसीलिए चन्द्रमा के दर्शन और पूजा करना लाभकारी होता है.
  2. पूर्णिमा के दिन शाम के समय घर के मंदिर और तुलसी जी के पास घी का दीपक जलाने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है.
  3. पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाना चाहिए इससे घर में माँ लक्ष्मी का आगमन होता है.
  4. भाद्रपद पूर्णिमा से पितृ पक्ष शुरू हो जाते हैं ऐसे में पितरों को प्रसन्न करने के लिए इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें. मान्यता है पूर्णिमा के दिन पीपल में मां लक्ष्मी वास करती हैं.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय होने पर जल में कच्चा दूध, चावल और चीनी मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ होता है.
  2. पूर्णिमा के दिन चावल की खीर बनाकर चंद्र देव को भोग लगाएं। इससे चंद्र देव प्रसन्न होते है और धन लाभ होता है.
error: