बसंत पंचमी कब है 2024 में Basant Panchami Shubh Muhurat 2025

बसंत पंचमी पूजा विधि Basant Panchami Puja Date 2025

Basant Panchami Shubh Muhurat 2025Basant Panchami Shubh Muhurat 2025 बसंत पंचमी का त्यौहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाने वाला त्योहार है. यह दिन देवी सरस्वती को समर्पित है, जिन्हें ज्ञान, कला, संगीत, और बुद्धि की देवी माना जाता है. इस दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत होती है.  इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण कर माँ सरस्वती की पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है. यह तिथि अबूझ मुहूर्त होने के कारण इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किये जा सकते है. आइये जानते है साल 2025 में बसंत पंचमी का पर्व किस दिन मनाया जायेगा, सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करे क्या ना करे|

बसंत पंचमी तिथि व शुभ मुहूर्त 2025 Basant Panchami Kab Hai 2025

  1. साल 2025 में बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी रविवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – 2 फरवरी प्रातःकाल 09:14 मिनट |
  3. पञ्चमी तिथि समाप्त – 3 फरवरी प्रातःकाल 06:52 मिनट |
  4. सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 07:09 मिनट से दोपहर 12:35 मिनट तक|

बसंत पंचमी पूजा विधि Basant Panchami Saraswati Puja Vidhi 2025

शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करे और मां सरस्वती की प्रतिमा पूजास्थल पर स्थापित करे. अब प्रतिमा को पीले वस्त्र, रोली, चंदन, अक्षत, हल्दी, केसर, पीले या सफेद रंग के पुष्प और धूप-दीप अर्पित करें. माँ सरस्वती को आज के दिन पीले चावल, पीली मिठाई या खीर का भोग लगाना चाहिए. माँ सरस्वती को ज्ञान के देवी माना जाता है इस दिन पूजा के स्थान पर वाद्य यंत्र और किताबे रखकर सरस्वती वंदना का पाठ करना चाहिए.

बसंत पंचमी क्या करे क्या ना करे Basant Panchami Niyam

  1. बसंत पंचमी के दिन अबूझ मुहूर्त होता है इस दिन बिना मुहूर्त देखे शुभ कार्य किये जा सकते है|
  2. बसंत पंचमी के दिन विद्यार्थियों को माँ सरस्वती की पूजा कर उन्हें पीले फूल अर्पित करना चाहिए|
  3. बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को मोर पंख अर्पित करना शुभ होता है|
  4. इस दिन शिक्षा से जुडी चीजे दान करनी चाहिए|
  5. आज के दिन मां सरस्वती को मीठे पीले चावल का भोग लगाया जाता है।
  6. इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए|
  7. मां सरस्वती को वाणी की देवी माना गया है। इसलिए बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी गलत वाणी नहीं बोलनी चाहिए।
  8. बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने के बाद ही कुछ ग्रहण करना चाहिए।
  9. इस दिन प्याज, लहसुन का सेवन ना करे केवल सात्विक भोजन ही ग्रहण करे|
  10. बसंत पंचमी के दिन घर में सरस्वती मां की प्रतिमा लानी चाहिए|
  11. इस दिन पेड़-पौधों की कटाई नहीं करनी चाहिए|
error: