X

बसंत पंचमी 2026 में कब की है Basant Panchami 2026 Date Time

बसंत पंचमी सरस्वती पूजा 2026 Saraswati Puja 2026

Basant Panchami 2026 Date Time पंचांग की मानें तो हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है, मान्यता है की इस दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। आज के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होता है इस साल बसंत पंचमी पर विशेष योग बनने से इसका महत्व अधिक होगा. आइये जानते है साल 2026 में बसंत पंचमी कब मनाई जाएगी, सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त, शुभ योग, और इस दिन किये जाने वाले खास उपाय क्या है|

बसंत पंचमी तिथि व शुभ मुहूर्त 2026 Basant Panchami Kab Hai 2026

  1. साल 2026 में बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – 23 जनवरी प्रातःकाल 02:28 मिनट |
  3. पञ्चमी तिथि समाप्त – 24 जनवरी प्रातःकाल 01:46 मिनट |
  4. सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 07:13 मिनट से दोपहर 12:33 मिनट तक|
  5. अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:12 मिनट से दोपहर 12:54 मिनट त|
  6. गोधूलि मुहूर्त – सायंकाल 05:50 मिनट से सायंकाल 06:17 मिनट तक|

बसंत पंचमी शुभ योग 2026 Basant Panchami Shubh Muhurat 2026

ज्योतिष अनुसार साल 2026 में मां सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी का पर्व अत्यंत शुभ योगों के साथ मनाया जायेगा। इस पावन तिथि पर पूर्वभाद्र और उत्तरभाद्र नक्षत्र का संयोग रहेगा, साथ ही इसी दिन परिघ और शिव योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा रवियोग का उत्तम संयोग दिनभर बना रहेगा, जिससे मां सरस्वती की पूजा-अर्चना विशेष फलदायी मानी जा रही है।

बसंत पंचमी उपाय Basant Panchami Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती को पीले वस्त्र, पीले फूल, हल्दी, केसर, चंदन, पीले फल और केसर-युक्त खीर का भोग लगाना विशेष फलदायी होता है.
  2. बसंत पंचमी के दिन शिक्षा से जुड़ी चीजे जैसे – पेन्सिल, किताब, नोटबुक दान करना शुभ माना जाता है.
  3. इस दिन सुहागन महिला को सुहाग का दान करना शुभ होता है.
  4. बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को मोर पंख अर्पित करने से सफलता की प्राप्ति होती है.
  5. आज के दिन पूजा में “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” या “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करने पर मनोकामना पूरी हो सकती है.
Related Post