फाल्गुन अमावस्या कब है Amavasya March 2024 Date

फाल्गुन अमावस्या उपाय Amavasya Upay 2024

Amavasya March 2024 DateAmavasya March 2024 Date हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन महत्वपूर्ण माना जाता है। यह तिथि पितरो की तिथि होती है फाल्गुन माह में आने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या कहते हैं। इस दिन पीपल के पेड़ और भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है साथ ही इस दिन ध्यान, व्रत, व पितृ तर्पण से सहस्त्र गोदान के बराबर का पुण्य फल प्राप्त होता है। आइये जानते है साल 2024 फाल्गुन अमावस्या सही तिथि, पूजा व स्नान दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त 2024  Amavasya 2024 Date Time

  1. साल 2024 में फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च रविवार को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 9 मार्च शाम 06:17 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 10 मार्च दोपहर 02:29 मिनट पर|
  4. स्नान-दान मुहूर्त – सुबह 04:49 मिनट से सुबह 05:48 मिनट|
  5. पूजा का अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:08 मिनतब से दोपहर 01:55 मिनट|

फाल्गुन अमावस्या पूजा विधि Amavasya Vidhi

अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें इस दिन गंगा जी में स्नान का अधिक महत्व है। इसलिए संभव हो तो गंगा स्नान करें। नहीं तो घर में ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल डालकर स्नान कर लें। इसके बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। आज के दिन शिव-पार्वती, भगवान विष्णु और पीपल के वृक्ष की पूजा करना चाहिए। पूजा के बाद अपनी योग्यता अनुसार दान करे. अमावस्या के दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध आदि भी कर सकते हैं।

फाल्गुन अमावस्या उपाय Amavasya Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन अमावस्या के दिन गेहूं, चावल, तांबा और गुड़ का दान श्रद्धा पूर्वक करने पर पितरों के साथ सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।
  2. ज्योतिष अनुसार फाल्गुन अमावस्या के दिन 5 माला गायत्री मंत्र का जाप करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है.
  3. अमावस्या के दिन घी, दूध, दही, शहद, गंगाजल और शक्कर से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ होता है.
  4. अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर 108 बार कच्चा सूत लपेटते हुए परिक्रमा करें इससे हर मनोकामना पूरी होती है.
  5. इस दिन पिंडदान और तर्पण करना चाहिए इससे पितृ प्रसन्न होते हैं।
error: