सोमवती अमावस्या कब है Amavasya February 2023 Date

फाल्गुन अमावस्या उपाय Amavasya Upay 2023

Amavasya February 2023 DateAmavasya February 2023 Date हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। सोमवती अमावस्या के दिन महिलाये सौभाग्य प्राप्ति के लिए व्रत उपवास करती है. सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ और भगवान विष्णु जी की भी पूजा की जाती है इस दिन ध्यान, व्रत, व्रत करने से सहस्त्र गौओं का पुण्य फल प्राप्त होता है। आइये जानते है साल 2023 की पहली सोमवती अमावस्या सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपायों के बारे में |

फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023 February Amavasya 2023 Date Time

  1. साल 2023 में फाल्गुन अमावस्या 20 फरवरी सोमवार को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 19 फरवरी 04:18 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 20 फरवरी 12:35 मिनट पर|

सोमवती अमावस्या शुभ संयोग Amavasya Shubh Yog 2023

पंचांग के अनुसार फाल्गुन अमावस्या पर इस बार सोमवार और शिव योग का खास संयोग बन रहा है. इस दिन अमावस्या होने से पूजा और तर्पण का दोगुना फल मिलेगा. सोमवार का दिन और शिव योग दोनों ही भोलेनाथ को समर्पित है. ऐसे में इस दिन किए कार्यो से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

सोमवती अमावस्या पूजा विधि Amavasya Vidhi

सोमवती अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें इस दिन गंगा जी में स्नान का अधिक महत्व है। इसलिए संभव हो तो गंगा स्नान करें। नहीं तो घर में ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल डालकर स्नान कर लें। इसके बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। आज के दिन शिव-पार्वती, भगवान विष्णु और पीपल के वृक्ष की पूजा करना चाहिए। पूजा के बाद अपनी योग्यता अनुसार दान करे. अमावस्या के दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध आदि भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

सोमवती अमावस्या उपाय Amavasya Upay

  1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवती अमावस्या के दिन 5 माला गायत्री मंत्र का जाप करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है.
  2. अमावस्या के दिन घी, दूध, दही, शहद, गंगाजल और शक्कर से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ होता है.
  3. सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर 108 बार कच्चा सूत लपेटते हुए परिक्रमा करें इससे हर मनोकामना पूरी होती है.
  4. ज्योतिष अनुसार भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवती अमावस्या के दिन 108 माला ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें.
  5. सोमवती अमावस्या को शिव-पार्वती के पूजन का खास दिन माना गया है. इस दिन सुहागिन कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें और माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करें.
error: