सावन हरियाली अमावस्या कब है 2023 Amavasya Date Time 2023 

हरियाली अमावस्या उपाय Hariyali Amavasya Upay 2023

Amavasya Date Time 2023 Amavasya Date Time 2023  शास्त्रों में अमावस्या तिथि का खास महत्व है पंचांग के अनुसार सावन माह में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है. अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार हरियाली अमावस्या के दिन पीपल, आंवला, नीम, आम जैसे छायादार एवं फलदार पेड़ लगाने की भी परंपरा है। कहते है की आज के दिन इन पौधे को लगाने से देवी-देवताओ का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइये जानते है साल 2023 में हरियाली अमावस्या की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले कुछ आसान उपाय क्या है|

हरियाली अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023 Sawan Amavasya 2023 Date

  1. साल 2023 में हरियाली अमावस्या 17 जुलाई 2023 सोमवार को पड़ेगी
  2. यह सोमवती अमावस्या भी होगी
  3. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 16 जुलाई रात्रि 10:08 मिनट पर
  4. अमावस्या तिथि समाप्त होगी – 18 जुलाई प्रातःकाल 12:01 मिनट पर
  5. स्नान-दान का समय – सुबह 04:12 मिनट से सुबह 04:53 मिनट
  6. अमृत मुहूर्त – सुबह 05:34 मिनट से सुबह 07:17 मिनट
  7. शुभ मुहूर्त – सुबह 09:01 मिनट से सुबह 10:44 मिनट
  8. शाम की पूजा का मुहूर्त – शाम 05:27 मिनट से रात 07:20 मिनट

हरियाली अमावस्या पूजा विधि Halharini Amavasya Pooja Vidhi

हरियाली अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करे और सूर्य देव को अर्घ्य दे. इसके बाद पितरों के निमित्त तर्पण कर दान-धर्म, पूजा-पाठ व ब्रह्मणों को भोजन आदि कराना चाहिए। सावन अमावस्या पर उपवास कर भगवान शिव की पूजा करना शुभ होता है. इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर बिल्व पत्र और धतूरा अर्पित करें. अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष में जल देकर परिक्रमा करे. मान्यता है की हरियाली अमावस्या के दिन आम, आंवला, पीपल, बरगद के पौधे लगाने से देवी देवताओ का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

हरियाली अमावस्या महत्व Amavasya ka Mahtva

सावन के महीने में बारिश की वजह से चारों ओर हरियाली छा जाती है. जिस कारण इस मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या भी कहते है. हरियाली अमावस्या पर पेड़-पौधे लगाने का खास महत्व है. इस दिन पीपल, बरगद, केला, नींबू, तुलसी और आंवला जैसे पेड़-पौधे लगाने से देवी देवताओ का आशीर्वाद प्राप्त होता है. वही हरियाली अमावस्या पर पितरों का तर्पण और महादेव के पूजन से सभी दुःख दूर होते है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

सावन अमावस्या उपाय Sawan Aamavsya Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार हरियाली अमावस्या के दिन सूर्यास्त के बाद पीपल के वृक्ष के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं और ॐ सर्वेभ्यो पितृदेवेभ्यो नमः मंत्र का जाप करें.
  2. इस दिन शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं और परिक्रमा करते हुए पितरों का स्मरण कर उनसे सुख समृद्धि की प्रार्थना करे.
  3. पितृ दोष दूर करने के लिए अमावस्या के दिन खीर बनाकर उसे रोटी पर रखकर गाय को खिलाएं.
  4. हरियाली अमावस्या के दिन पति-पत्नी मिलकर शिव पूजन करे और उन्हें आक के पुष्प अर्पित करे इससे मनोकामना पूरी होती है.
error: