जाने सावन में किस राशि पर पड़ेगा कैसा प्रभाव How to impress lord shiva according xodiec signs

भगवान शिव को खुश करने के आसान उपाय Easy Ways to Please Lord Shiva-

सावनजैसा की सभी जानते है कि सावन मास आरंभ हो रहा है, श्रावण यानी सावन भोलेनाथ का महीना है। शिवभक्त कांवड़ के रूप में गंगाजल लाते हैं और भगवान शंकर का जलाभिषेक करते हैं।

ज्योतिषीय आधार पर सावन का महीना हर राशि के लिए फलदायी होता है। सावन आते ही सभी लोग भोलेंटाह की आराधना में लग जाते हैंऔर उन्हें खुश करने की कोशिश करते हैं, आज हम आपको बताएंगे की इस सावन में किस राशि पर केसा असर पड़ेगा किन राशि वालो को भोलेनाथ का केसा आशीर्वाद मिलेगा.

मेष राशि के जातक सावन (Aries) –

मेष राशि के जातकों के परिवार में थोड़ा बहुत अनबन हो सकती है पर अपनी सुगबुझ से ये सब सही कर देंगे। धन आने की सम्भावना भी है. पर एक बात का ध्यान रखे इस बीच आप अपने व्यवहार को थोड़ा शांत रखे ज्यादा क्रोध न करें अच्छा बोलें और अच्छा सोचें। मेष राशि वाले लोग ऊं नम: शिवाय की तीन माला का जाप करें।

वृष राशि के जातक (Taurus) –

वृष राशि के लिए सावन का महीना बेहद अच्छा रहेगा पराक्रम में वृद्धि होगी, भाग्य में भी उन्नति मिलेगी। मेह राशि के जातको पर सावन के पूरे महीने भगवान शंकर की कृपा रहेगी। मेह राशि के जातक सावन के महीने में ऊं नम:शिवाय की पांच माला का जाप करें।

इसे भी पढ़ें  –

मिथुन राशि के जातक (Gemini) –

मिथुन राशि के व्यक्तियों के लिए सावन का महीना सामान्य रहेगा। धनलाभ होगा पर थोड़ा मेहनत करने की जरुरत होगी. परिवार में सुख शनि रहेगी. मिथुन राशि के जातक सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान शंकर का रुद्राभिषेक करें। पंचमुखी दीपक जलाकर ऊं नम: शिवाय की 11 माला का जाप करें।

कर्क राशि के जातक (Cancer) –

सावन के महीने में कर्क राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और साथ ही प्रतिष्ठा भी मिलेगी। अपने क्रोध पर काबू करें क्युकी अपने क्रोध की वजह से ही आपको परेशानी हो सकती है इसलिए अपनी वाणी में मधुरता लाएं. कर्क रही के जातक रुद्राष्टक का तीन बार पाठ करें और शिव गायत्री भी पाठ करें इससे आपका क्रोध भी शांत होगा और आपको उन्नति भी मिलेगी।

कन्या राशि के जातक (Virgo) –

कन्या राशि के लिए सावन का महीना बहुत अच्छा है, धन-लाभ बढ़ेगा और सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कन्या राशि के जातक सावन के महीने में ऊं नम: शिवाय की एक माला का जाप करें तथा शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक करें।

सिंह राशि के जातक (Leo) –

सिंह राशि के जातकों का इस महीने मेहनत थोड़ा ज्यादा करनी पड़ेगी और अनचाहे खर्चों पर कंट्रोल करें। आर्थिक लेनदेन में सावधानी जरूर बरतें। सिंह राशि के लोग रुद्राक्ष की माला से शिव गायत्री का जाप करें।

तुला राशि के जातक (Libra) –

इस सावन में तुला राशि के व्यक्तियों के करियर में उन्नति होगी अर्थात आपको सफलता मिलेगी। प्रतिष्ठा प्राप्त होगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। तुला राशि के जातक सावन के महीने में रुद्राष्टक का तीन काल पाठ करें।

वृश्चिक राशि के जातक (Scorpio) –

वृश्चिक राशि वालों के लिए सावन का माह बहुत अच्छा है आपकी धर्म में रुचि बढ़ेगी ,पराक्रम बढ़ेगा प्रतिष्ठा प्राप्त होगी और आपको अपने कार्यों में भी जल्दी ही सफलता मिलेगी। वृश्चिक राशि के जातक महामृत्युजंय मंत्र की एक माला पूरे महीने करें इससे आपको लाभ होगा.

धनु राशि के जातक (Sagittarius) –

धनु राशि वाले व्यक्तियों को इस महीने थोड़ा मेहनत करनी होगी साथ ही स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। वाहन चलने में भी सावधानी बरतें। धनु राशि के जातक महामृत्युंजय मंत्र की तीन माला का जाप करें। प्रयास करें कि सावन के हर सोमवार को यह हो जाए। इससे आपकी सभी परेशानियां खत्म हो जाएँगी.

मकर राशि के जातक (Capricorn) –

मकर राशि वाले जातकों के लिए यह महीना मध्यम है। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा थोड़ा बहुत अनबन भी हो सकती है पर प्यार भी उतना ही बढ़ेगा. मकर राशि के जातक शिव गायत्री का पांच बार पाठ करें। भगवान शंकर के साथ पार्वती जी का भी स्तवन करें। इससे वैवाहिक परेशानियों का अंत हो जायेगा।

कुम्भ राशि के जातक (Aquarius) –

कुम्भ राशि के व्यक्तियों को इस माह अपने कार्यो में सफलता मिलेगी, प्रतस्पिर्द्धा में आगे रहेंगे और आपके सभी रुके हुए कार्य भी जल्द ही पूरे हो जायेंगे। कुम्भ राशि के जातक भगवान शंकर की कृपा प्राप्त करने के लिए रुद्राष्टक और शिव गायत्री का प्रतिदिन पाठ करें।

मीन राशि के जातक (Pisces) –

मीन राशि के लिए भी यह महीना मध्यम है। संतान पक्ष से जुडी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन समाधान भी जल्द ही हो जाएगा। अपनी वाणी में नियंत्रण रखें। मीन राशि के लोग शिव परिवार का पूजन करें। आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएँगी.

error: