कुम्भ राशि भविष्यफल 2017 Kumbh Rashi/Aquarius Horoscope 2017
कुम्भ राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं इस वर्ष उन लोगो की तलाश खत्म होने के योग हैं. व्यवसाय के क्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है तथा साल 2017 छात्रों के लिए बहुत ही शुभ है. इस वर्ष आपको यदि अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम ना मिले तो इसमें घबराने की आवश्यकता नही है आने वाले समय में आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल अवश्य मिल सकता है. साल 2017 में कुम्भ राशि के लोगों को अपने सम्बन्धो में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है तथा इस राशि के लोगों की पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी.
कुम्भ राशिफल (Kumbh Rashi/Aquarius Horoscope) – 2017 – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुम्भ मित्र-राशियाँ 2017 – मीन, मिथुन, मकर, वृष व तुला
कुम्भ शत्रु-राशियाँ 2017 – कर्क, सिंह, वृश्चिक
कुम्भ राशि रत्न 2017 – हीरा, नीलम
कुम्भ राशि के शुभ रंग 2017 – नीला, हरा, बैंगनी और काला रंग
कुम्भ राशि के शुभ अंक 2017 – 4, 8,13,17, 22 और 26
कुम्भ राशि के सकारात्मक तथ्य 2017 – आपकी निर्णय-शक्ति अच्छी है।
कुम्भ राशि के नकारात्मक तथ्य 2017 – आँख बंद कर किसी पर भरोसा न करें।
कुम्भ अनुकूल-देवता 2017 – शिव, शनि देव।
कुम्भ राशि की शुभ दिशा 2017– पश्चिम दिशा।