जाने 2019 होलिका दहन शुभ मुहूर्त Holi Holika Dahan 2019
होली 2019 कब है होली का त्यौहार ऐसा त्यौहार है जिसे पूरे भारतवर्ष में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है. होली पर्व साल के सभी बड़े त्योहारों में एक है. धार्मिक महत्व के साथ-साथ इस पर्व का सांस्कृतिक महत्व भी बहुत अधिक है. आज हम आपको साल 2019 में मनाये जाने वाले होली पर्व की तिथि, शुभ मुहूर्त, इस दिन किये जाने वाले कार्यो के साथ ही क्या है इस बार की होली में ख़ास इसके बारे में बताएँगे.
होली, होलिका दहन 2019 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika dahan date shubh muhurt
- हिन्दू पंचांग के अनुसार 14 मार्च 2019 गुरुवार से होलाष्टक शुरू होंगे.
- साल 2019 में होलिका दहन 20 मार्च बुधवार के दिन किया जाएगा.
- होलिका दहन का शुभ मुहूर्त = 20:58 मिनट से 24:23 मिनट तक का होगा.
- पूर्णिमा तिथि 20 मार्च को 10:44 मिनट पर शुरू होगी.
- पूर्णिमा तिथि 21 मार्च को 07:12 मिनट पर समाप्त होगी.
- रंगवाली होली 21 मार्च गुरुवार के दिन मनाई जायेगी.
होली पूजन सामग्री Holika dahan 2019 Pujan Samagri
होलिका पूजन सामग्री के रूप में आपको रोली, कच्चा सूत, पुष्प, हल्दी की गांठें, खड़ी मूंग, बताशे, मिष्ठान्न, नारियल, बड़बुले आदि सामग्री की आवस्यकता होती है. फाल्गुन पूर्णिमा की शाम के समय सभी महिलाएं होली की पूजा करती हैं और ये सभी पूजन सामग्री होली को अर्पित करती हैं,
होली, होलिका दहन पूजा विधि Holika Dahan Holi Pujan Date Time Muhurt
- पौराणिक कथाओं के अनुसार होली के इस बड़े पर्व में होलिका दहन का विशेष महत्व बताया गया है.
- होली की पूजा करते समय पूजा करने वाले व्यक्ति को होलिका के पास पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुँह करके बैठना चाहिए.
- होलिका पूजन के लिए माला, रोली, पुष्प, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, पांच प्रकार के अनाज में गेहूं की बालियां और एक लोटा में जल लेकर होलिका के चारों ओर परिक्रमा करनी चाहिए. इसके बाद होली दहन करे.
- होलिका के पास गोबर से बनी ढाल रकनि चाहिए.
- होलिका दहन के शुभ मुहूर्त में जल, मौली, फूल, गुलाल, ढाल व खिलोने आधी रख लेने चाहिए.
- कच्चे सूट को होलिका के चारो ओर 3 या 7 बार परिक्रमा करते वक़्त लपेटना चाहिए.
- अब जल व अन्य पूजन सामग्री होलिका को समर्पित करनी चाहिए.
- मान्यतानुसार होलिका की भस्म को घर में रखना शुभ माना जाता है.
होली क्या है इस बार ख़ास Holi 2019 Kya hai bhadra timing
ज्योतिषशास्त्र और वास्तुशास्त्र अनुसार ऐसा माना जाता है की यदि उचित समय और मुहूर्त पर होलिका दहन किया जाय तो निश्चित ही इसके शुभ परिणाम व्यक्ति को प्राप्त होते है. साल 2019 में होलिका दहन 20 मार्च बुधवार के दिन किया जाएगा. माना जा रहा है की इस बार होलिका दहन काफी देर से होगा. वैसे तो सामान्यतया यह शाम 4 बजे के बाद होता है लेकिन इस बार भद्र मुख के कारण होलिका दहन में थोड़ी देरी हो सकती है. जिस कारण पश्चिमी भारत को होलिका दहन के लिए 10 मिनट का ही समय मिलेगा.
राशिअनुसार जाने साल 2018 का भविष्यफल
होलिका दहन में भद्रा काल का समय Holika dahan 2019 timing
- भद्रा पूँछ का समय होगा = शाम 17:23 मिनट से 18:24 मिनट ।
- भद्रा मुख का समय होगा = शाम 18:24 मिनट से 20:07 मिनट।