जाने शुक्रवार को जन्मे लोगों का व्यक्तित्व Friday born people nature or love life Astrology

शुक्रवार को जन्मे लोग जरूर देखें Friday born people behavior astrology

सप्ताह सात दिनों से बना होता है और उन हर एक दिनों के करक ग्रह अलग-अलग होते है। ज्योतिष ने बताया है की यदि किसी व्यक्ति का जन्म जिस वार भी होता है उस वार के करक ग्रह उस व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य पर प्रभाव डालते है और यह प्रभाव जीवनभर रहता है।

इसलिए आज यहाँ पर आपको बताया गया है कि शुक्रवार को जन्मे लोग कैसे होते हैं.

  1. शुक्रवार को जन्मे लोगो का लकी नंबर – 7
  2. शुक्रवार को जन्मे लोगो का लकी कलर – गुलाबी, लाल, नारंगी
  3. शुक्रवार को जन्मे लोगो का लकी डे – बुधवार, शुक्रवार

शुक्रवार को जन्मे लोगो का स्वभाव (Friday born people Nature) –

जिन लोगों का जन्म शुक्रवार को होता है उन पर लक्ष्मी और शुक्र दोनों का प्रभाव होता है क्योंकि शुक्रवार के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इसकी देवी लक्ष्मी हैं। यही कारण है कि इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति भौतिक सुख-सुविधाओं के आदी एवं शौकीनमिजाज होते हैं। इस दिन जन्मे व्यक्ति बहुत ,बुद्धिमान, अच्छे स्वभाव वाले, सहनशील,थोड़ा भावुक और जिंदादिल होते हैं, सामान्यता इन्हें जीवन का हर भौतिक सुख प्राप्त होता है यह दानी भी होते हैं और दुसरो की मदद करने के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं. ये लोग साहसी, कला और संगीत के प्रेमी होते हैं. शुक्रवार को जन्मे जातकों का रंग गोरा होता है और ये लोग बेहद आकर्षक होते हैं।

ये कही भी जाते हैं तो अच्छे से तैयार होकर ही जाते हैं. इनके नैन नक्श बहुत अच्छे होते हैं. साज-श्रृंगार इन्हें काफी पसंद होता है, ये सजने सवरने में बहुत समय लगाते हैं. इस दिन जन्मे लोग सबके मन के विचार जान लेते हैं। तथा अपनी कुशल वाणी से सभी की मन की बात को जान भी लेते हैं। अपनी मन की बात आप आसानी से किसी को भी नहीं बताते हैं. आपका स्वभाव चंचलता से परिपूर्ण होगा। शुक्रवार को जन्मे जातक कभी भी एकान्त में खुश होकर नहीं बैठ सकते। आप सदैव अपने मित्रों के साथ रहना पसन्द करेंगे, इसीलिए आपके मित्रो की भी संख्या अधिक होगी।

शुक्रवार को जन्मे लोगो का कैरियर (Friday born people Carrier) –

इस दिन जन्मे लोगो को अपनी तारीफे सुनना बहुत पसंद होता है, इसलिए ये अपने हर कार्य को पुरे लगन के साथ पूरा करते हैं. और अपने ऑफिस में भी ये सबके प्रिय होते हैं. शुक्र वार के दिन जन्मे जातको में अनेक योग्यताएं होती हैं।ये लोग जो भी कार्य करते है उसमे सफाई व सुंदरता का पूरा ध्यान रखते हैं. इस दिन जन्मे व्यक्ति कागज, कपडे, रंग सम्बंधी काम, सॉफ्टवेयर से जुडे हुये काम, डिजाइन, फैसन, कला, साहित्य, पर्यटन से जुड़ा क्षेत्र, मनोचिकित्‍सक, ज्‍वेलरी से जुड़ा व्यवसाय फिल्म इंडस्ट्री के क्षेत्र में काम करते है।

शुक्रवार को जन्मे लोगो का प्यार (Friday born people Love life) –

शुक्रवार के दिन पैदा हुये जातक के प्रेम सम्बंध अधिकतर बनासकते हैं। इनकी चंचलता के कारण इनके प्रेम सम्बंध स्थिर नही रह पाते हैं. पर ये जिससे भी प्यार करते हैं उसके प्रति ईमानदार होते हैं. कई बार आपकी कुछ आदतों की वजह से आपके रिश्ते में परेशानी आती है, पर आप जल्द ही उस परेशानी को हल भी कर देते हैं, इनका दाम्पत्य जीवन बेहद अच्छा होता है। इनके जीवन साथी इनको पाकर बहुत खुश रहते हैं।

शुक्रवार को जन्मे लोगो का स्वास्थ्य (Friday born people Health) –

शुक्रवार के दिन जन्मे जातकों को शुगर, आँखों से सम्बंधित, पीलिया, सफेद कुष्ट, गले के रोग, बुखार आदि रोगो के कारण थोड़ा बहुत परेशानी हो सकती है, इसलिए हमेशा अपनी सेहत का ध्यान रखे और इन बीमारियों से अपना बचाव करें.

शुक्रवार को जन्मे लोगो के लिए उपाय व सलाह (Tips or advice for people born on Friday) –

शुक्रवार के दिन जन्म जातको को सलाह दी जाती है कि अगर आप अपनी कुछ आदतों को सुधार लें जिनकी वजह से आपको परेशानियां होती हैं या जिनकी वजह से आपकी लड़ाईया होती हैं तो आप एक बेहतर इंसान होंगे.

error: