आपकी उम्र बताएगी आपको कितनी नींद लेनी चाहिए How much you should sleep according to your age
उम्र के हिसाब से जानें कितने घंटे सोये- अच्छी सेहत और सुंदरता के लिए जिस तरह से हमें पोषक तत्वों की जरूरत होती है ठीक वैसे ही नींद भी सेहत के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती है| यदि शरीर की लंबी उम्र चाहते हैं तो हर इंसान को कम से कम 7 से 8 घंटे जरूरी सोना चाहिए| कम सोने की वजह से गुस्साए टेंशन और चिड़चिड़ापन आदि जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है| साथ ही यह मानसिक तनाव का एक मुख्य कारण भी है| आप किसी भी उम्र के क्यों ना हो हर इंसान को अपनी उम्र के हिसाब से उतने घंटो तक जरूर सोना चाहिए| इससे एक तो आपकी त्वचा जल्दी बूढ़ी नहीं होगी और आप लंबे समय तक स्वस्थ और खुश जीवन जी सकेंगे| किस उम्र के इंसान को कितने घंटों की नींद लेना बेहद ही आवश्यक होता है| इस बारे में चलिए जानते है-
अच्छी नींद लेने से पहले दें इन बातों पर ध्यान 6 Steps to Better Sleep-
- वक़्त पर सोने की आदत,
- हर दिन व्यायाम करना,
- नियत समय पर नींद लेना और उठना,
- आरामदायक गद्दे और तकिए का इस्तेमाल,
- बेडरूम में तापमान, ध्वनि और प्रकाश का संतुलन,
- सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बंद करना आदि|
कितने घंटे सोना चाहिए नवजात शिशु को यानी (0-3 महीने वाले) Newborn Baby Sleep 0 to 3 Months-
नवजातों को हर दिन 14 से 16 घंटे की नींद लेनी चाहिए| हालांकि 11 से 13 घंटे की नींद भी उनके अच्छी रहेगी| लेकिन ध्यान दे कि इन्हे 18 घंटे से ज्यादा नहीं सोने देना चाहिए इसका असर बुरा पड़ता है|
कितने घंटे सोना चाहिए 4-11 महीने के शिशु को Understanding Baby Sleep 4-11 Months-
माना जाता है कि शिशुओं को 12 से 14 घंटे की नींद लेनी चाहिए | कम से कम 10 घंटे तो उचित है लेकिन 4 से 11 महीने के शिशु की नींद कभी भी 16 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए|
(छोटा बच्चा) यानी 1 से 2 साल के बच्चे को कितने घंटे सोना चाहिए Sleep 1-2 Year-
1 से 2 साल के छोटे बच्चो के लिए 11 से 14 घंटों की नींद की सलाह दी गई है| पर इन्हे 9 से 14 घंटे तक की नींद चल सकती है|
राशिअनुसार जाने साल 2018 का भविष्यफल
स्कूल जाने से पहले की उम्र के बच्चे की नीद (3-5 साल) Sleep 3-5 Year-
3-5 साल के बच्चे 10 से 12 घंटों की नींद ले सकते है| साथ ही 8 घंटे से कम और 14 घंटे से ज़्यादा की नींद 3-5 साल के बच्चों के लिए सही नहीं मानी जाती|
स्कूल जाने की उम्र के बच्चे की नीद (6-13 साल) Sleep 6-13 Year-
6-13 साल केबच्चों के लिए नेशनल स्लीप फाउंडेशन (एनएसएफ) 9 से 11 घंटे नींद की सलाह देता है| इनके लिए 7 से कम और 11 से ज़्यादा घंटे की नींद सही नहीं मानी जाती इसलिए इस बात का बेहद ही ख्याल रखे|
किशोरावस्था की उम्र के बच्चे की नीद (14-17 साल) Sleep 14-17 Year-
14-17 साल के लोगो के लिए 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए लेकिन 7 से कम और 11 से ज्यादा घंटों की नींद इनके लिए सही नहीं मानी जाती ज्यादा सोना शरीर में बुरा प्रभाव पड़ता है|
(बड़ा) कितने घंटे सोना चाहिए 18-25 साल वालो को Sleep 18-25 Year-
नौजवान वयस्कों के लिए 7-9 घंटों की नींद लेनी चाहिए ये ठीक मानी जाती है| लेकिन 6 घंटे से कम और 11 घंटे से अधिक नहीं सोना चाहिए|
(अधेड़) 26 से 64 साल वालो की नींद Sleep 26-64 Year-
इनके लिए नौजवान व्यस्कों की तरह ही सलाह दी गई है| इन्हे भी 7-9 घंटों की नींद लेनी चाहिए ये ठीक मानी जाती है| लेकिन 6 घंटे से कम और 11 घंटे से अधिक नहीं सोना चाहिए|
65 साल से ज़्यादा की उम्र वालो की नींद Sleep 65 above year-
इस उम्र के लोगों के लिए 7-8 घंटे की नींद की सलाह दी गई है| इन्हें 5 घंटे से कम और 9 घंटे से ज़्यादा नहीं सोना चाहिए| जयदा सोने से आलसपन उत्पन होने लगता है|