आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब है 2025 Ashadha Gupt Navratri 2025 Date Time

गुप्त नवरात्रि कब है 2025 Gupt Navratri Shubh Muhurat 2025

Ashadha Gupt Navratri 2025 Date TimeAshadha Gupt Navratri 2025 Date Time पंचांग के अनुसार हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्र का पर्व मनाया जाता है। इन नौ दिनों में जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा और दस महाविद्याओं की देवी की पूजा की जाती है। साथ ही विशेष कामों में सफलता एवं सिद्धि पाने के लिए व्रत और उपाय भी किये जाते है. आइये जानते है साल 2025 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब शुरू कब समाप्त होंगी, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और गुप्त नवरात्रो के उपाय क्या है|

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2025 Gupt Navratri Dates 2025

  1. साल 2025 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 26 जून से 4 जुलाई तक चलेंगी|
  2. घटस्थापना का शुभ मुहूर्त – 26 जून प्रातः काल 05:25 मिनट से 06:58 मिनट तक|
  3. घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त – 26 जून प्रातः काल 11:56 मिनट से दोपहर 12:52 मिनट तक|
  4. प्रतिपदा तिथि आरभ – 25 जून सायंकाल 04:00 मिनट पर|
  5. प्रतिपदा तिथि समाप्त – 26 जून दोपहर 01:24 मिनट पर|
  6. दुर्गा अष्टमी – 3 जुलाई|
  7. दुर्गा नवमी व नवरात्रि पारण – 4 जुलाई|

गुप्त नवरात्रि पूजा विधि Gupt Navratri Pooja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार गुप्त नवरात्रि में देवी पूजा के लिए सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करना चाहिए. स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करे. लाल वस्त्र पर माँ की प्रतिमा स्थापित कर सुबह शाम देवी मंत्र जाप, चालीसा या सप्तशती का पाठ करे और मां को लौंग, सिंदूर, लाल रंग के फूल, केसर, कपूर और बताशे अर्पित करे. इस दौरान 10 महाविद्या, तंत्र साधना और महाकाल की पूजा होती है. मान्यता है की गुप्त नवरात्रि में की गयी पूजा को गोपनीय रखने पर पूर्ण फल प्राप्त होता है.

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि उपाय Gupt Navratri Mahatva

  1. शास्त्रों के अनुसार गुप्त नवरात्री के हर दिन दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।
  2. नवरात्री के नौ दिनों में घर में लौंग और कपूर का धुआं करें, यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है।
  3. गुप्त नवरात्री में मां पार्वती को सिंदूर अर्पित करने से शीघ्र विवाह के योग बनते है|
  4. गुप्त नवरात्रि में फिटकरी को काले कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर बांधने से धनलाभ होता है|
error: